27.2 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाओडिशा में ED अधिकारी गिरफ्तार, व्यापारी से मांगी थी 5 करोड़ रिश्वत!

ओडिशा में ED अधिकारी गिरफ्तार, व्यापारी से मांगी थी 5 करोड़ रिश्वत!

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को सूचना मिली थी कि रघुवंशी व्यापारी राउत से रिश्वत की पहली किस्त लेने जा रहा है। इसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Google News Follow

ईडी के उपनिदेशक चिंतन रघुवंशी ने ढेंकनाल में पत्थर खनन का कारोबार करने वाले व्यवसायी रतिकांत राउत से उनके खिलाफ दर्ज ईडी के एक मामले में राहत दिलाने के लिए कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। अधिकारी व्यापारी से रिश्वत की रकम लेने आया था। इस बीच उसे सीबीआई ने पकड़ लिय था।

अफसरों ने बताया कि ईडी के उपनिदेशक चिंतन रघुवंशी ने ढेंकनाल में पत्थर खनन का कारोबार करने वाले व्यवसायी रतिकांत राउत से उनके खिलाफ दर्ज ईडी के एक मामले में राहत दिलाने के लिए कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की थी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को सूचना मिली थी कि रघुवंशी व्यापारी राउत से रिश्वत की पहली किस्त लेने जा रहा है। इसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक राउत ने एजेंसी से शिकायत की थी कि इस साल मार्च में उसे भुवनेश्वर स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। रघुवंशी ने उसे अपने चैंबर में बुलाया और मामले में राहत पाने के लिए भगती नामक व्यक्ति से मिलने को कहा।

तब से भगती उनके संपर्क में थे और फेसटाइम पर उन पर दबाव बना रहे थे कि वे रघुवंशी को मामला निपटाने के लिए पैसे दें। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि 27 मई को भगती ने कथित तौर पर राउत से मुलाकात की और कहा कि रघुवंशी ने उनके अस्पताल को जब्त न करने, उन्हें गिरफ्तार न करने और उनके मामले को निपटाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी।

राउत ने इतनी बड़ी रकम का इंतजाम करने में असमर्थता जताई। इसके बाद भगती ने उनकी बात रघुवंशी से कराई। उन्होंने मांग घटाकर दो करोड़ रुपये कर दी। 2013 बैच के आईआरएस अधिकारी रघुवंशी को कथित तौर पर अभियान के दौरान पकड़ा गया और बाद में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें-

बिहार से पीएम मोदी का संदेश: भारत ने अभी एक तीर छोड़ा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें