30.1 C
Mumbai
Wednesday, June 3, 2026
होमदेश दुनियापिछले साल पूछा सवाल, आरसीबी खिताब पर कोहली हुए बेहद भावुक!

पिछले साल पूछा सवाल, आरसीबी खिताब पर कोहली हुए बेहद भावुक!

कोहली ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया।"

Google News Follow

Related

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘आईपीएल- 2026’ के खिताब को अपने नाम किया। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीत के नायक रहे। आरसीबी के सफलतापूर्वक खिताब का बचाव करने के बाद कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा।

कोहली ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया।”

खिताबी मुकाबले में कोहली का बल्ला खूब गरजा। विराट ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 27 गेंदों में 62 रन जोड़े। कोहली बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। विराट ने अपने पचास रन महज 25 गेंदों में पूरे किए।

कोहली ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 178 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 75 रन बनाए। अपनी इस पारी में विराट ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले, आरसीबी के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 155 रनों के स्कोर पर रोका। जीटी की तरफ से सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर ही कुछ हद तक लय में नजर आए और उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की शानदार पारी खेली।

आरसीबी की ओर से रसिख सलाम ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 27 रन खर्च करते हुए 3 बड़े विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 29 रन देकर 2 विकेट निकाले। जोश हेजलवुड भी 2 विकेट चटकाने में सफल रहे। आरसीबी खिताब का बचाव करने वाली आईपीएल इतिहास की महज तीसरी टीम बन गई है।

आरसीबी से पहले यह उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने हासिल की है। कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 16 मुकाबलों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 675 रन बनाए।

 
यह भी पढ़ें-

नीट पेपर लीक केस: आरोपियों की हिरासत बढ़ी, सीबीटी याचिका खारिज!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें