26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनिया8 जून को रिंकू सिंह की सगाई, सांसद प्रिया सरोज होंगी दुल्हन!

8 जून को रिंकू सिंह की सगाई, सांसद प्रिया सरोज होंगी दुल्हन!

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का परिवार सांसद प्रिया सरोज संग सगाई से पहले बंगले में शिफ्ट हो गया है। आठ जून को लखनऊ में जौनपुर के मछली शहर सीट से सांसद प्रिया सरोज से सगाई होगी।  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह की सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से 8 जून को लखनऊ में होने जा रही है। शादी की तारीख 18 नवंबर 2025 तय की गई है, जो वाराणसी के होटल ताज में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगी।

परिवार ने लिया नया घर, सगाई की तैयारी जोरों पर: सगाई से पहले रिंकू सिंह का परिवार अलीगढ़ के महुआखेड़ा स्थित 3.5 करोड़ रुपये के आलीशान बंगले में रहने आ गया है। यह बंगला खुद रिंकू सिंह ने खरीदा है। इसमें रिंकू के माता-पिता, भाई-बहन सभी अब स्थायी रूप से रहने लगे हैं।

रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह ने गैस सिलेंडर वितरण का कार्य और 25 वर्षों से जहां वे सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे थे, वह स्थान भी अब छोड़ दिया है।

परिवार से दूर मामा को नहीं भेजा न्योता: हालांकि रिंकू सिंह के मामा प्रेमपाल सिंह को अब तक सगाई का न्योता नहीं मिला है। उन्होंने मीडिया से सगाई की जानकारी मिलने की बात कही। बावजूद इसके उन्होंने कार्यक्रम में जाने की तैयारी की है।

रिंकू-प्रिया की प्रेम कहानी और राजनीतिक रिश्ता: प्रिया सरोज, जो जौनपुर की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं, पेशे से अधिवक्ता भी हैं। उनके पिता तूफानी सरोज केराकत से सपा विधायक हैं। उन्होंने ही रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के रिश्ते की पुष्टि की थी।

दोनों की मुलाकात प्रिया की एक सहेली के पिता के जरिए हुई थी, जो क्रिकेटर हैं। धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ी और परिवार की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ।

भव्य विवाह समारोह की योजना: शादी समारोह 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में भव्य पैमाने पर आयोजित होगा, जिसमें क्रिकेट जगत, फिल्म इंडस्ट्री, उद्योग जगत और राजनीति की नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

रिंकू सिंह संघर्ष से सफलता तक का सफर: रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ में एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता गैस सिलेंडर वितरण का कार्य करते थे। रिंकू ने खुद भी सिलेंडर ढोने का काम किया और इसके साथ-साथ क्रिकेट में करियर बनाने का संघर्ष जारी रखा।

रिंकू ने शुरुआत में डीपीएस स्कूल के इंटरनेशनल स्कूल वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर क्रिकेट जगत में पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें-

देश में कोरोना की रफ्तार तेज, सक्रिय मामले बढ़े, 32 मौतें दर्ज! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें