29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाऋषभ शेट्टी बनेंगे बजरंगबली, 'जय हनुमान' का हिस्सा बने भूषण कुमार!

ऋषभ शेट्टी बनेंगे बजरंगबली, ‘जय हनुमान’ का हिस्सा बने भूषण कुमार!

इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ काम करने का अनुभव अच्छा है। इस दृष्टिकोण के साथ इतने समर्पण के साथ खड़े होने और फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए हम भूषण कुमार के आभारी हैं। 

Google News Follow
एक्टर ऋषभ शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म ‘जय हनुमान’ को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म में पवनपुत्र हनुमान की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा करेंगे। यह फिल्म भारतीय विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं पर आधारित है।

फिल्म को लेकर निर्देशक ने कहा कि ‘जय हनुमान’ उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह उनके दिल के बेहद करीब है और वे इसे लंबे समय से बनाना चाहते थे।

उन्होंने कहा, ”यह फिल्म सिर्फ पवनपुत्र हनुमान की भक्ति और साहस की अमर भावना के बारे में नहीं है, बल्कि यह एक याद दिलाने वाली बात भी है कि आस्था से शक्तिशाली पहाड़ों को भी हिलाया जा सकता है। मैं इस सोच को मैत्री मूवी मेकर्स, प्रेजेंटिंग पार्टनर भूषण कुमार (टी-सीरीज) और ऋषभ शेट्टी के साथ वास्तविकता में बदलने को लेकर उत्साहित हूं।

मैत्री मूवी मेकर्स ने कहा, “हम ‘जय हनुमान’ को हर जगह दर्शकों के सामने लाने पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। यह एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ काम करने का अनुभव अच्छा है। इस दृष्टिकोण के साथ इतने समर्पण के साथ खड़े होने और फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए हम भूषण कुमार के आभारी हैं।”

भूषण कुमार ने कहा, ”’जय हनुमान’ एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो न सिर्फ तकनीकी और दृश्यात्मक रूप से बड़ा है, बल्कि भारत की गहरी सांस्कृतिक आत्मा से भी जुड़ा है। यह फिल्म एक आधुनिक युग में पौराणिक कहानी को भव्य रूप में पेश करने की कोशिश है।”

फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता और भावनात्मक जुड़ाव को जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ”मैत्री मूवी मेकर्स के साथ सहयोग करते हुए हम बहुत उत्साहित हैं कि हम एक ऐसी फिल्म ला रहे हैं, जो सिर्फ एक पौराणिक कहानी नहीं है, बल्कि यह भारतीय सिनेमा की शक्ति, संस्कृति और भक्ति की एक भव्य अभिव्यक्ति है।”

बता दें कि ऋषभ शेट्टी फिल्म ‘कांतारा : चैप्टर 1’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। ‘कांतारा’ का पहला पार्ट बेहद सफल रहा। वहीं, ‘जय हनुमान’ की शूटिंग भी जल्द शुरू होगी।

यह भी पढ़ें-

बॉलीवुड: हर वर्दी के पीछे होती है एक जागती मां’- आलिया भट्ट का पोस्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें