32 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियाMP के खरगोन में भीषण सड़क हादसा, 15 यात्रियों की मौत और...

MP के खरगोन में भीषण सड़क हादसा, 15 यात्रियों की मौत और कई घायल

शिवराज ने घोषित की आर्थिक सहायता।

Google News Follow

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल बोराड़ नदी पर बने 50 फीट ऊंची पुल से एक यात्री बस नीचे गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच सकता है। वहीं हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है।

वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के जरिये आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

जानकारी के अनुसार मां शारदा ट्रैवल्स की बस खरगोन से इंदौर जा रही थी। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी। तभी बस एकाएक नीचे गिर गई। इसके बाद बहुत जोर सी आवाज आई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बस के गिरने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बेहद दुखद घटना है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वह लोग अपनी ही मनमानी करते हैं।

वहीं राज्य सरकार ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार की तरफ से की जाएगी।

हालांकि नदी सूखी होने से मौतों की संख्या 15 के आसपास रही। यदि नदी में पानी होता तो मृतकों का आंकड़ा अधिक हो सकता था। इसी तरह का हादसा पिछले साल खलघाट पर हुआ था, जब एक बस नर्मदा नदी पर बने पुल से गिर गई थी और कोई भी नहीं बचा था।

ये भी देखें 

MIG 21 Crash: दो महिलाओं की मौत और एक व्यक्ति घायल, दोनों पायलट सुरक्षित

कश्मीर के बाद अब राजस्थान में एक सप्ताह बाद सैन्य विमान क्रैश, उठे सवाल     

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें