30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाMP के बाद अब UP में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म 'The...

MP के बाद अब UP में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘The Kerala Story’

मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ 12 मई को लखनऊ में ‘द केरल स्टोरी' फिल्म देखेंगे।

Google News Follow

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर कुछ राज्यों में विरोध जारी है। जिसके चलते तमिलनाडु में फिल्म को थिएटर से हटा दिया गया है, तो कहीं पश्चिम बंगाल में इसे पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। हालांकि तमाम विवादों के बीच कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है। उत्तर प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

साथ ही सीएम योगी अपनी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखेंगे। मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ 12 मई को लखनऊ में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म देखेंगे। इस मसले पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस फिल्म को टैक्स फ्री करना एक अच्छा फैसला है। उत्तर प्रदेश के लोग फिल्म देखना और समझना चाहते हैं कि किस तरह से हमारे भाई बहन को झेलना पड़ा है। हम लोग फिल्म दखेंगे। वहीं इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार (6 मई) को ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान किया था।

महाराष्ट्र और दिल्ली में भी फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई जा रही है। महाराष्ट्र के नासिक में हिंदू सकल समाज का कहना है कि द केरला स्टोरी से लव जिहाद की पूरी प्रक्रिया लोगों के सामने आ गई है। उम्मीद है कि सीएम एकनाथ शिंदे फिल्म को टैक्स फ्री कराएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बिहार में इस फिल्म को ट्रैक्स फ्री करने की मांग कर दी। उन्होंने लिखा- ‘The Kerala Story’ को यूपी की तर्ज पर बिहार में भी टैक्स फ्री करना चाहिए।

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के ट्रेलर में ये दावा किया गया था कि केरल की 32 हजार लड़कियां ऐसी घटना की शिकार हो चुकी हैं। यहां से विवादों की शुरुआत हुई थी। केरल के हाईकोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए कई याचिकाएं भी दायर की गई थीं। लेकिन कोर्ट ने ऐसा करने से इंकार किया था। उसके बाद ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी लेकिन कोर्ट ने उस पर सुनवाई से इनकार कर दिया था।

ये भी देखें 

‘The Kerala Story’ के क्रू मेंबर को अनजान नंबर से मिली धमकी

पश्चिम बंगाल में बैन हुई फिल्म ‘The Kerala Story’, जानिए क्या है वजह…

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें