29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियायौन शोषण मामले में बृजभूषण को मिली राहत, बिना परमिशन देश नहीं...

यौन शोषण मामले में बृजभूषण को मिली राहत, बिना परमिशन देश नहीं छोड़ सकेंगे

कोर्ट ने कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर सिंह को भी नियमित जमानत दे दी।

Google News Follow

महिला पहलवानों से उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली। दरअसल दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कई पहलवानों की शिकायतों के आधार पर दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर सिंह को नियमित जमानत दे दी है।

कोर्ट ने दोनों को 25-25 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है। अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए कई शर्तें लगाईं। कोर्ट ने कहा कि आरोपी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शिकायतकर्ताओं या गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे। कोर्ट की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे।

वहीं इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह की नियमित जमानत याचिका पर फिलहाल शाम चार बजे तक के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया था। इस बीच, कोर्ट में कहा था कि दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि वह जमानत याचिका का न तो विरोध कर रहे हैं और न ही समर्थन कर रहे हैं, उनका कहना केवल इतना है कि इस पर कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अंतरिम जमानत के दिन सुनवाई में बृजभूषण के वकीलों ने दलील दी थी कि दिल्ली पुलिस ने बिना जांच के चार्जशीट दायर की है। इन केसों में 5 साल से ज्यादा सजा का प्रावधान भी नहीं है। वहीं कोर्ट की तरफ से पूछे जाने पर दिल्ली पुलिस ने कहा था कि बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन जमानत की शर्त होनी चाहिए। जिस पर कोर्ट ने रेगुलर के बजाय अंतरिम जमानत दी।

गौरतलब है कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया की अगुआई में पहलवानों ने हाल में लगभग 2 महीनों तक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी पहलवान बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने 28 मई को कानूनी व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारी पहलवानों को वहां से हटा दिया था। इसके बाद इन पहलवानों का दंगल सोशल मीडिया पर शुरू हो गया था। हालांकि अब विनेश और बजरंग विदेश में एशियाड की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी देखें 

विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर किया हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा

मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, घटना में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण पाँच की मौत, मौके पर पहुंचे CM शिंदे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें