28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाविक्रम लैंडर से निकल प्रज्ञान रोवर ने चांद पर की चहलकदमी, देखें...

विक्रम लैंडर से निकल प्रज्ञान रोवर ने चांद पर की चहलकदमी, देखें तस्वीरें     

इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने कि मेड इन इंडिया, मेड फॉर द मून चंद्रयान -3  का रोवर लैंडर से बाहर निकल आया है.

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) का मिशन चंद्रयान -3 बुधवार को सफलतापूर्वक चन्द्रमा पर लैंड हो गया। जिस पर दुनिया भर की निगाह लगी हुई थी। वहीं, अब असली काम शुरू हुआ है। दरअसल, प्रज्ञान रोवर लैंडर विक्रम से बाहर निकल आया है और अपना काम भी शुरू कर दिया है। इस संबंध में गुरुवार को इसरो ने इसकी जानकारी दी। गुरुवार सुबह इसरो एक ट्वीट किया है।

ट्वीट में इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने कि मेड इन इंडिया, मेड फॉर द मून चंद्रयान -3  का रोवर लैंडर से बाहर निकल आया है और चांद पर चहलकदमी कर रहा है। जल्द ही आगे की अपडेट मिलेंगे। बुधवार को विक्रम लैंडर ने चन्द्रमा पर उतरने के लिए समतल क्षेत्र को चुना था। इसरो ने बताया कि चांद पर उतरने के बाद विक्रम लैंडर ने लैंडिंग इमेजर कैमरा से फोटो ली है। तस्वीर में चंद्रयान-3 के लैंडिंग का भाग दिखाई दे रहा है। लैंडर का एक पैर और उसकी परछाई भी दिखाई दे रही  है।बता दें कि इसरो की इस सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है।

गौरतलब है कि बुधवार को 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 चाँद पर सफलतापूर्वक लैंड किया। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है। वहीं चाँद पर पहुंचने वाला चौथा देश। इस सफलता पर भारत और इसरो को दुनिया भर से बधाई मिल रही हैं। इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लांच किया था। 41 दिन का सफर तय करने के बाद चंद्रयान-3 बुधवार को चांद पर सफलतापूर्वक कदम रखा।

ये भी पढ़ें 

 

चांद पर भारत! अब चंदा मामा दूर के नहीं, टूर के …. 

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआओं का दौर, अमेरिका में भी हुआ हवन 

भारत का मिशन मून: 15 साल में तीन चंद्रयान, हर बार इसरो ने चुनौतियां चुनी          

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,356फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें