31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियारूस और यूक्रेन युद्ध : रूस का मास डिस्ट्रॉयर 'सैटन 2' परमाणु...

रूस और यूक्रेन युद्ध : रूस का मास डिस्ट्रॉयर ‘सैटन 2’ परमाणु हथियार तैयार !

रूस कथित तौर पर सरमाट अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल तैयार कर रहा है, जिसे दुनिया के सबसे विनाशकारी परमाणु हथियारों में से एक माना जाता है। इससे यूरोप की चिंता बढ़ गई है| स्पूतनिक न्यूज ने इस बारे में खबर दी है|

Google News Follow

रूस कथित तौर पर सरमाट अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल तैयार कर रहा है, जिसे दुनिया के सबसे विनाशकारी परमाणु हथियारों में से एक माना जाता है। इससे यूरोप की चिंता बढ़ गई है| स्पूतनिक न्यूज ने इस बारे में खबर दी है| यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस अब बचाव की मुद्रा में है, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टेलीविजन पर अपने देशवासियों से कहा है कि वे अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार रहें।

रूस की आरएस-28 सरमत एक एसआई 10 आधारित मिसाइल है। यह 15 परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। नाटो द्वारा इसे सैटर्न 2 कहा जाता है। पुतिन ने कहा, यह मिसाइल दुश्मन को रूस के खिलाफ कदम उठाने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर देगी। सरमत बेहद ही कम समय में लांच की जा सकती है, जिससे सर्विलांस सिस्टम की ओर से इसका पता लगाना कठिन हो जाता है। इसे सबसे घातक हथियारों में से एक माना जाता है। सरमत 10 परमाणु वारहेड लेकर 18000 किलोमीटर तक जाने में सक्षम है। यह आर-36 का स्थान लेगी।

गत वर्ष अप्रैल में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि सरमत कई परमाणु बम ले जाने में सक्षम होगी। इसकी दूरी अमेरिकी महाद्वीप तक होगी। इसकी तैनाती उन लोगों को दो बार सोचने को मजबूर कर देगी, जो रूस को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उस दौरान पश्चिमी विश्लेषकों की ओर से कहा गया था कि इससे अमेरिका और उनके सहयोगियों को बेहद कम खतरा है।

यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र में रूस करा रहा चुनाव: रूस अपने कब्जे वाले यूक्रेन के क्षेत्र में गुरुवार को स्थानीय स्तर पर चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। यूक्रेन ने रूस के इस कदम की आलोचना की है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वह रूस की ओर से तैनात अधिकारियों की ओर से कराए जा रहे इस चुनाव में भाग न लें। यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि अगर संभव हो तो वे इस क्षेत्र को छोड़ दें। युद्ध से इतर रूस को नोबेल फाउंडेशन ने झटका दिया है। शनिवार को कड़ी प्रतिक्रियाओं के बाद रूस, बेलारूस और ईरान के प्रतिनिधियों को इस साल के नोबेल पुरस्कार पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए दिया गया अपना निमंत्रण वापस ले लिया है।

‘क्रीमिया पुल पर हमले की कोशिश नाकाम’ कीव: रूस ने शनिवार को दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेनी नौसेना के तीन ड्रोनों को नष्ट करके क्रीमिया पुल पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है| यह पुल रूस को क्रीमिया प्रायद्वीप से जोड़ता है। इसके चलते इस पुल को एक साल में तीसरी बार बंद करना पड़ा है|

यह भी पढ़ें-

चंद्रयान 3 को लेकर इसरो की ओर से बड़ा अपडेट; कहा, ”रोवर ने अपना काम कर दिया​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें