34 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियाRussia Attack: भारतीय छात्र की मौत, रूस-यूक्रेन के राजदूत तलब

Russia Attack: भारतीय छात्र की मौत, रूस-यूक्रेन के राजदूत तलब

भारत ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों को जल्द से जल्द निकालने पर प्रतिबद्धता जताई है|

Google News Follow

Related

यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो गई है। यूक्रेन युद्ध में पहली बार किसी भारतीय नागरिक की मौत हुई है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को जल्द से जल्द राजधानी कीव छोड़ने को कहा था। वहां भीषण हमले हो सकते हैं। रूस की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक के वीडियो भी सामने आए। भारतीयों में भी टेंशन बढ़ती जा रही थी और दोपहर बाद रूसी हमले में भारतीय छात्र के मारे जाने की दुखद खबर आई।

मंगलवार को ही भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा था कि छात्रों सहित सभी भारतीय ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से आज तत्काल कीव छोड़ दें। दूतावास ने ट्वीट किया, ‘कीव में भारतीयों के लिये परामर्श। छात्रों सहित सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे आज तत्काल कीव छोड़ दें।

इस घटनाक्रम के बाद भारत ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया | वहीं इस घटनाक्रम के साथ भारत ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों को जल्द से जल्द निकालने पर प्रतिबद्धता जताई है| यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यहां हवाई क्षेत्र बंद है। ऐसे में भारत सरकार वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी यूक्रेन की सीमा चौकियों के जरिए बाहर निकाल रही है।

मोदी सरकार ने अपने चार मंत्रियों को यूक्रेन से भारतीयों को निकालने में मदद के लिए चार पड़ोसी देशों में भेजा है। उधर, एयर इंडिया के साथ-साथ इंडिगो, स्पाइस जेट भी ऑपरेशन गंगा में शामिल हो गए हैं। भारत सरकार यूक्रेन मिशन का पूरा खर्च उठा रही है। बताया गया है कि अब भी यूक्रेन में करीब 6,000 भारतीय फंसे हो सकते हैं।

​​यह भी पढ़ें-

UN की आपात बैठक: झूठ नहीं, हमारे आंसू देखें-यूक्रेन

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें