28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाRussia Attack: मेयर का अपहरण, यूक्रेन ने कहा, रूस का आतंक रोके...

Russia Attack: मेयर का अपहरण, यूक्रेन ने कहा, रूस का आतंक रोके दुनिया

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के आतंक को रोकने के लिए दुनिया से गुहार लगायी है|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

रूस और यूक्रेन के बीच 18वां दिन भी भीषण युद्ध जारी है| इस दौरान रूसी सेना ने एक और यूक्रेन मेयर का अपरहण किया है| मेयर के अपहरण का दावा यूक्रेन के विदेश मंत्री की ओर से किया गया है| मंत्री ने कहा कि ‘निप्रोरुदने येवेन मतवेयेव’ प्रमुख का रूसी सैनिकों द्वारा अपरहण किया गया है|किसी भी प्रकार का स्थानीय समर्थन नहीं मिल पा रहा है|

उन्होंने कहा,’मैं सभी राज्यों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से यूक्रेन और लोकतंत्र के खिलाफ रूसी आतंकवाद को रोकने का आह्वान करता हूं| यूक्रेन पर हमले के बाद रूसी सैनिकों ने मेलिटोपोल मेयर का अपहरण किया था|

गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है| यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं तो, वही रूस रूकने का नाम नहीं ले रहा है| इन दोनों के बीच अब तक हजारों की संख्या में नागरिक व सेना मारे जा चुके हैं, वही लाखों नागरिकों अपना देश छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हुए है| यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के आतंक को रोकने के लिए दुनिया से गुहार लगायी है|

रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है| वहीं यूक्रेन भी रूस के खिलाफ लड़ रहा है| दुनिया के कई देशों ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं, इसके बाद भी रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से बाज नहीं आ रहे हैं| यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इससे पहले बताया था कि मेयर फेडोरोव ने रूसी सेना की मदद करने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते मेलिटोपोल के मेयर का अपहरण किया गया था|

यह भी पढ़ें-

Russia Attack: मिलिट्री बेस पर हमला, विदेशी ट्रेनर्स सहित 9 की मौत, 57 लोग घायल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें