28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाTamilnadu: पेरुमल के जंगल में आग, वन अधिकारी बुझाने में नाकाम!

Tamilnadu: पेरुमल के जंगल में आग, वन अधिकारी बुझाने में नाकाम!

आग इतनी भयावह है कि इसमें कई जानवरों की जान जा सकती है। हालांकि राहत की बात ये है कि यहां अभी तक वन्यजीवों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Google News Follow

​​तमिलनाडु के ​​डिंडीगुल जिले में पेरुमल पहाड़ियों के जंगल में गुरुवार से लगी आग अब और भी भीषण हो गई है। चारों ओर आग का ​खौफनाक ​मंजर नजर आ रहा है। आग इतनी ​भयानक​​ है कि उसे बुझाने में लगे वन अधिकारियों की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है। गुरुवार को ही वन विभाग को इन पहाड़ियों के पास एक वन क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आग लगने की सूचना मिली थी।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को मिली जानकारी के बाद एक टीम का गठन किया गया था। उसी दिन से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। अधिकारियों की मानें तो आग अब पूरे जंगल में फैलती जा रही है।

गौरतलब है कि गर्मी का मौसम आते ही क्षेत्र में आगजनी की घटना प्रकाश में आने लगी है| इसी क्रम में डिंडीगु​​ल जिले में पेरुमल पहाड़ियों में स्थित जंगल में भीषण आग लगी| आग लगने की सूचना वन विभाग के अधिकारीयों को मिली| आग इतना भीषण व विकराल रूप धारण करता जा रहा है कि वन विभाग के अधिकारी बुझाने में नाकाम साबित हुए|

डिंडीगुल जिला के वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस जंगल में काफी वन्यजीव हैं और अब उनकी जान को भी खतरा हो गया है। जानकारी के अनुसार आग इतनी भयावह है कि इसमें कई जानवरों की जान जा सकती है। हालांकि राहत की बात ये है कि यहां अभी तक वन्यजीवों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

​​यह भी पढ़ें-

 

‘बुलडोजर बाबा’ को लेकर जबरदस्त क्रेज, हाथों पर बनवा रहे बुलडोजर का टैटू   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें