27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाRussia Attack: जेलेंस्की ने समर्थन के लिए PM मोदी का आभार

Russia Attack: जेलेंस्की ने समर्थन के लिए PM मोदी का आभार

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता और उच्चतम स्तर पर शांतिपूर्ण वार्ता के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता की भारत ने सराहना की है। यूक्रेन के लोगों के समर्थन के लिए भारत का आभारी हूं।"

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से बात की और रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे भारतीयों को निकालने में उनका समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री से बात करने के बाद जेलेंस्की ने भारत का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को यूक्रेन की स्थिति के बारे में अवगत कराया।

जेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा, “रूसी आक्रमण के मुकाबला के बारे में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को सूचित किया। युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता और उच्चतम स्तर पर शांतिपूर्ण वार्ता के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता की भारत ने सराहना की है। यूक्रेन के लोगों के समर्थन के लिए भारत का आभारी हूं।”

इससे पहले भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात की। फोन पर लगभग 35 मिनट तक चली इस बातचीत में  दोनों नेताओं ने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति जेंलेंस्की को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर समर्थन मांगा।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: रूसी हमले में मेयर की मौत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें