27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाRussia-Ukraine crisis: युद्ध को बढ़ावा की कोई स्थिति पैदा न हो-राजनाथ सिंह

Russia-Ukraine crisis: युद्ध को बढ़ावा की कोई स्थिति पैदा न हो-राजनाथ सिंह

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि विदेश मंत्रालय (MEA) यूक्रेन के छात्रों सहित लगभग 18 हजार भारतीयों को वापस लाने की कोशिशों में लगा हुआ है।

Google News Follow

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो चुका है। इस बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत शांति चाहता है। ऐसी कोई भी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए जिससे युद्ध को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छात्रों सहित अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए सभी उपाय कर रही है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि विदेश मंत्रालय (MEA) यूक्रेन के छात्रों सहित लगभग 18 हजार भारतीयों को वापस लाने की कोशिशों में लगा हुआ है।

यूक्रेन ने सुरक्षा के मद्देनजर नागरिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जानकारी एक एडवाइजरी के माध्यम से दी गई थी। दूतावास ने कहा ​​कि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण विशेष उड़ानों के संचालन को रद्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि रूस द्वारा डोनबास क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई शुरू करने के तुरंत बाद, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को मास्को के साथ अपने राजनयिक संबंध समाप्त करने के संबंध में घोषणा की थी। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने जेलेंस्की के हवाले से बताया कि ‘रूस द्वारा सैन्य कार्रवाई के बीच कीव-मास्को के साथ राजनयिक संबंध समाप्त कर रहा है।” वर्ष 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद यूक्रेन ने स्वतंत्रता हासिल की थी।

​​यह पढ़ें-

Russia-Ukraine युद्ध : भारत की रणनीति? PM मोदी की अहम बैठक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें