35 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमदेश दुनियाRussia-Ukraine War: "ऑपरेशन गंगा", बुडापेस्ट पहुंचें बचे हुए छात्र- दूतावास की अपील

Russia-Ukraine War: “ऑपरेशन गंगा”, बुडापेस्ट पहुंचें बचे हुए छात्र- दूतावास की अपील

"हमारे पास हंगरी-यूक्रेन सीमा पर टीमें हैं, जो हमें इस बात की जानकारी दे रही हैं कि कितने भारतीय सीमा पार कर रहे हैं, अन्य टीमें आवास, परिवहन आदि की देखभाल कर रही हैं। 150 से अधिक स्वयंसेवक हमारी मदद कर रहे हैं।"

Google News Follow

Related

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी। दूतावास ने बचे हुए छात्रों से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंचने की अपील की है। इससे पहले यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में भारतीयों से उनके मोबाइल नंबर और स्थान के साथ ‘तत्काल आधार’ पर उनसे संपर्क करने को कहा है।
भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसने कहा, “भारतीय दूतावास ने आज ऑपरेशन गंगा उड़ानों के अपने अंतिम चरण की शुरुआत की। अपने स्वयं के आवास (दूतावास द्वारा व्यवस्थित के अलावा) में रहने वाले सभी छात्रों से अनुरोध किया जाता है कि वे हंगरी, राकोजी UT 90 (बुडापेस्ट) में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे के बीच पहुंचें।”

गौरतलब है कि हंगरी की सीमा युद्धग्रस्त यूक्रेन से लगती है और अभी तक इस देश से होते हुए हजारों भारतीयों को भारत लाया गया है। भारत के दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी के समन्वय के लिए बुडापेस्ट (हंगरी) में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। 2,200 से अधिक भारतीयों को स्वदेश वापस लाने के लिए रविवार को बुडापेस्ट, कोसिसे, रेजजो और बुखारेस्ट से ग्यारह और विशेष उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है।

इजरायल में भारत के दूतावास के उप प्रमुख राजीव बोडवाडे को भी विशेष ड्यूटी पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया, “हमारे पास हंगरी-यूक्रेन सीमा पर टीमें हैं, जो हमें इस बात की जानकारी दे रही हैं कि कितने भारतीय सीमा पार कर रहे हैं, अन्य टीमें आवास, परिवहन आदि की देखभाल कर रही हैं। 150 से अधिक स्वयंसेवक हमारी मदद कर रहे हैं।”

यह भी पढ़े-

​​Russia-Ukraine War: पश्चिमी देशों का प्रतिबंध,पुतिन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,198फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें