33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियाRussia-Ukraine War: रूस के विदेश मंत्री ने दी तीसरे विश्व युद्ध की...

Russia-Ukraine War: रूस के विदेश मंत्री ने दी तीसरे विश्व युद्ध की धमकी

जो जंग चल रही है, उसके अमेरिका और पश्चिमी देश जिम्मेदार हैं। उन्होंने रूस से किए गए वादे पूरे नहीं किए। यूक्रेन शुरू से अमेरिका के इशारों पर नाच रहा है। यूक्रेन शुरू से अमेरिका के इशारों पर नाच रहा है।

Google News Follow

यूक्रेन पर रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। रूसी सैनिकों द्वारा खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों लगातार हमले किये जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में 21 लोग मारे गए, 112 घायल हो गए। आज सुबह रूसी की ओर से एक अस्पताल पर हमला किया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। रूस खेर्सोन पर कब्जा करने का दावा कर रहा है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को इशारों ही इशारों में तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि यदि तीसरा विश्व युद्ध होता है तो इसके नतीजे बेहद खौफनाक होंगे और इसमें एटमी हथियारों का इस्तेमाल भी खुलकर होगा। हमने पहले ही साफ कर दिया है कि यूक्रेन को न्यूक्लियर वेपन्स हासिल नहीं करने देंगे।

जो जंग चल रही है, उसके अमेरिका और पश्चिमी देश जिम्मेदार हैं। उन्होंने रूस से किए गए वादे पूरे नहीं किए। यूक्रेन शुरू से अमेरिका के इशारों पर नाच रहा है। यूक्रेन शुरू से अमेरिका के इशारों पर नाच रहा है। यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत से पहले जेलेंस्की ने कहा कि जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमला जारी रहेगा, तब तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं है।

रूस और यूक्रेन में जंग छिड़ने के बाद नागरिक दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। यूक्रेन की सीमा से सटे पोलैंड, हंगरी, मालदोवा, रोमानिया, स्लोवाकिया और बेलारूस में सबसे ज्यादा माइग्रेशन हुआ है। हैरानी की बात यह है कि जिस रूस से यूक्रेन की जंग चल रही है, वहां भी एक लाख से ज्यादा लोगों ने पलायन किया है।

यह भी पढ़ें-

Russia Attack: यूक्रेन के साथ सुर्खियों में आयी रूसी लड़की!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें