30.9 C
Mumbai
Saturday, June 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअब तक यूक्रेन से वापस लाए गए 6,000 भारतीयों 

अब तक यूक्रेन से वापस लाए गए 6,000 भारतीयों 

यूक्रेन में रहते थे 20 हजार भारतीय 

Google News Follow

Related

रूस के सैन्य अभियान से बुरी तरह प्रभावित यूक्रेन में फंसे 20,000 भारतीयों में से अब तक 6,000 को स्वदेश लाया जा चुका है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार बाकी भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए सभी कोशिशें कर रही है। मुरलीधरन ने पुणे में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि में लगभग 20,000 विद्यार्थी/नागरिक फंसे हुए थे। उनमें से 4,000 को 24 फरवरी से पहले भारत लाया गया था। वहीं, 2,000 अन्य छात्र-छात्राओं को मंगलवार तक वापस लाया गया।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे बाकी भारतीयों को भी निकालने के प्रयास जारी हैं।” मुरलीधरन ने कहा कि चूंकि यूक्रेन में फंसे भारतीयों की संख्या काफी अधिक है, लिहाजा उन्हें भारत लाने के लिए रक्षा विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन के पड़ोसी देशों-रोमानिया, पोलैंड, हंगरी और स्लोवाकिया की मदद से भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालकर भारत लाया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी के लिए भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ की शुरुआत की थी।

शिवसेना के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुरलीधरन ने कहा, “यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह राष्ट्रीय मुद्दा है। यह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित है। नाम पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।” पुणे में मुरलीधरन ने यूक्रेन में फंसे कुछ विद्यार्थियों के माता-पिता से मुलाकात भी की।

ये भी पढ़ें 

UP-2022: 10 जिलों के 62 सीटों के लिए RSS का चक्रव्यूह !

रूस यूक्रेन युद्ध: एक और भारतीय छात्र की मौत, पंजाब का रहने वाला है चंदन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,372फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें