27.9 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाRussian Attack: प्रस्ताव को ठुकराया, बेलारूस में नहीं करेगा बातचीत-Ukraine

Russian Attack: प्रस्ताव को ठुकराया, बेलारूस में नहीं करेगा बातचीत-Ukraine

यूक्रेन ने बेलारूस में बातचीत करने के रूसी प्रस्ताव को ठुकरा दिया है| यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि जहां से हमारे देश पर हमले हुए, वहां हम बातचीत नहीं कर सकते|

Google News Follow

रूसी सेना ने चौथे दिन भी यूक्रेन के कई शहरों पर आर्टिलरी और क्रूज मिसाइलें दागीं | रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीएव में घुस चुकी है, जबकि दक्षिणी शहर कोखोवका पर कब्जा कर लिया है | यूक्रेन ने बेलारूस में बातचीत करने के रूसी प्रस्ताव को ठुकरा दिया है| यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि जहां से हमारे देश पर हमले हुए, वहां हम बातचीत नहीं कर सकते| इससे पहले बेलारूस में यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हो गया था|

इससे पहले कीव में रूसी हमले को नाकाम करने के यूक्रेनी सरकार के दावे के बाद रूस ने सेना को राजधानी पर चौतरफा हमला करने का आदेश दिया है|इसके अलावा रूस ने यूक्रेन के कई तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है, हालांकि,यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि राजधानी कीव यूक्रेन के हाथों में ही है|

जर्मनी ने यूक्रेन को रॉकेट लांचर की आपूर्ति करने का फैसला किया है, जबकि अमेरिका ने यूक्रेन को पहले ही 35 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद देने का ऐलान किया है| संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, इटली, ग्रेट ब्रिटेन और यूरोपीय आयोग के साथ सहमत प्रतिबंधों में रूसी करेंसी रूबल का समर्थन करने के लिए रूस के केंद्रीय बैंक की क्षमता को सीमित करना भी शामिल है|

यह भी पढ़ें-

यूक्रेन पर Attack: रूस की बड़ी कार्रवाई, बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें