30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमक्राईमनामासैफ अली खान हमला: मुंबई पुलिस की एक गलती ने मेरी जिंदगी...

सैफ अली खान हमला: मुंबई पुलिस की एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी! – आकाश कनौजिया

आकाश के पिता कैलाश कनौजिया ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया, पुलिस ने मेरे बेटे की पहचान सत्यापित किए बिना उसे हिरासत में ले लिया। इस गलती ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।

Google News Follow

Related

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में संदिग्ध के तौर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हिरासत में लिए गए शख्स आकाश कनौजिया का दर्द छलका है| साथ ही उन्होंने इंसाफ की मांग की है| आकाश ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बाद उसका जीवन पूरी तरह बर्बाद हो गया है, उसके पास कोई नौकरी नहीं है और परिवार को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है|

मुंबई पुलिस की एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी| वे यह गौर करने में विफल रहे कि मेरी मूंछें थीं और अभिनेता की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की मूंछें भी नहीं थीं| आकाश कनौजिया ने कहा, “मेरा परिवार तब स्तब्ध रह गया और उनकी आंखों में आंसू आ गए, जब मीडिया ने मेरी तस्वीरें दिखानी शुरू कीं और दावा किया कि मैं इस मामले में मुख्य संदिग्ध हूं|

बता दें कि 15 जनवरी की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण में 12वीं मंजिल पर स्थित अभिनेता सैफ अली खान के आवास में लूटपाट के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर कई बार चाकू से वार किया था| खान की सर्जरी हुई और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई|

दरअसल, मुंबई पुलिस से मिली सूचना के बाद ठाणे जिले के टिटवाला में इंदिरानगर चॉल के निवासी पेशे से ड्राइवर ड्राइवर आकाश कनौजिया (31) को रेलवे सुरक्षा बल ने 18 जनवरी को दुर्ग स्टेशन पर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोलकाता शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया था|

19 जनवरी की सुबह मुंबई पुलिस ने पड़ोसी ठाणे से बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ विजय दास को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दुर्ग आरपीएफ ने कनौजिया को छोड़ दिया|

आकाश के पिता कैलाश कनौजिया ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया, पुलिस ने मेरे बेटे की पहचान सत्यापित किए बिना उसे हिरासत में ले लिया। इस गलती ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अब मानसिक आघात के कारण आकाश काम पर ध्यान केंद्रित करने या अपने परिवार के साथ बातचीत करने में असमर्थ है। वह अलग-थलग हो गया है, ठीक से बात नहीं करता है और उसकी सारी इच्छा ही खत्म हो गई है।

यह भी पढ़ें-

“सैफ के हमलावर के फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुए?” मुंबई पुलिस ने अफवाहों को किया ख़ारिज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,330फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें