29.4 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमदेश दुनियासलमेर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बीएसएफ संग सुनी 'मन की बात'! 

सलमेर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बीएसएफ संग सुनी ‘मन की बात’! 

तनोट माता मंदिर में दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी सुना।

Google News Follow

Related

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को जैसलमेर जिले के तनोट क्षेत्र पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश की सुरक्षा की मंगलकामना की।

तनोट माता मंदिर में दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी सुना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तनोट माता का धाम सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि वीरता का भी प्रतीक है।

965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों का उल्लेख करते हुए बताया कि उस दौरान मंदिर पर गिरे कई गोले माता की कृपा से फटे नहीं थे, जो यहां की अलौकिक शक्ति का प्रमाण है।

मंदिर दर्शन के बाद दिया कुमारी ने बीएसएफ के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान जवानों ने उन्हें सेना की कैप पहनाकर सम्मानित किया। जवानों के हौसले की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश आज सुरक्षित है क्योंकि हमारे वीर जवान दिन-रात सीमाओं पर मुस्तैद हैं। उनकी वीरता और पराक्रम पर पूरा देश गर्व करता है।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री तनोट विक्ट्री पिलर पहुंचीं और शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनका साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

यात्रा के दौरान दिया कुमारी बबलियां चौकी भी पहुंचीं, जहां उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से बातचीत की और उनके अनुभव सुने। उन्होंने जवानों के जज्बे और समर्पण को सलाम करते हुए कहा कि आपकी बहादुरी ही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं से लेकर जम्मू-कश्मीर की नई उपलब्धियों, यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए ‘प्रतिभा सेतु’ प्लेटफॉर्म और खेलों की शक्ति तक कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें-

मन की बात : मन की बात में पीएम मोदी ने स्वदेशी, स्वच्छता पर दिया जोर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,126फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें