27.4 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनिया'कर्नल सोफिया कुरैशी को सलाम', क्रिकेटर शिखर धवन का पोस्ट!

‘कर्नल सोफिया कुरैशी को सलाम’, क्रिकेटर शिखर धवन का पोस्ट!

कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे नायकों और उन अनगिनत भारतीय मुसलमानों को सलाम जिन्होंने देश के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और दिखाया कि हम किस चीज के लिए खड़े हैं। जय हिंद!"

Google News Follow
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में नायक बनकर उभरी कर्नल सोफिया कुरैशी के विरोध में कुछ बयान आए थे जिस पर देश के कई लोगों ने आपत्ति जताई। अब पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने कुरैशी के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है और देश के लिए उनके जज्बे को सलाम किया है।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर डाले पोस्ट में कर्नल सोफिया कुरैशी की जमकर प्रशंसा की। शिखर ने लिखा, “भारत की आत्मा इसकी एकता में बसती है। कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे नायकों और उन अनगिनत भारतीय मुसलमानों को सलाम जिन्होंने देश के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और दिखाया कि हम किस चीज के लिए खड़े हैं। जय हिंद!”

दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान के बाद पूरे देश में मंत्री की आलोचना हो रही है। वहीं, सोफिया कुरैशी के समर्थन में सोशल मीडिया पर पूरे देश के लोग अपना पक्ष रख रहे हैं। झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की है। हालांकि मंत्री शाह ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए माफी भी मांग ली है।

कर्नल सोफिया कुरैशी पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के दौरान पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हैं और एक नायक के रूप में उभरी हैं। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर जोरदार जवाबी कार्रवाई की थी। सोफिया कुरैशी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को पहुंचाई गई क्षति से देश को अवगत कराती थीं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपडेट देने के लिए वह भी मीडिया से रूबरू होती थीं।

शिखर धवन पहलगाम में हुए हमले के बाद लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय सेना की वीरता और पाकिस्तान के विरोध में पोस्ट करते रहे हैं। 12 मई को एक्स पर शिखर ने लिखा था, “मुझे भारतीय सेना द्वारा की गई हर कार्रवाई पर गर्व है। आत्मनिर्भर भारत स्टेट द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देगा।” यहां स्टेट का मतलब पाकिस्तान है।

शिखर ने 10 मई को एक्स पोस्ट में लिखा, “घटिया देश ने फिर अपना घटियापन दिखा दिया।” 8 मई को एक्स पर शिखर ने लिखा था, “हमारी सीमाओं की इतनी मजबूती से रक्षा करने और जम्मू पर ड्रोन हमले को रोकने के लिए हमारे बहादुर जवानों को नमन। भारत मजबूती से खड़ा है, जय हिंद।”

 
यह भी पढ़ें-

शोध में पाया गया: डायबिटीज में ऑनलाइन पोषण कार्यक्रम भी असरदार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें