29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमक्राईमनामाSambhal Violence: पत्थरबाजों पर पुलिस एक्शन, 3 की मौत,10 गिरफ्तार !

Sambhal Violence: पत्थरबाजों पर पुलिस एक्शन, 3 की मौत,10 गिरफ्तार !

स्थानीय अदालत के आदेश पर गत मंगलवार को जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया, जिसके बाद से संभल में पिछले कुछ दिनों तनाव पैदा हुआ है।

Google News Follow

संभल की जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर रविवार (24 नवंबर) को दूसरी बार सर्वेक्षण का कार्य शुरू हुआ लेकिन इस बीच अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए हलके बल प्रयोग के साथ आंसू गैस के गोले दागे। अधिकारीयों के अनुसार, बताया कि 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और हिंसा की जांच शुरू कर दी गई है।

मुसलमानों ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों में आग लगाने की भी कोशिश की थी। स्थानीय अदालत के आदेश पर गत मंगलवार को जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया, जिसके बाद से संभल में पिछले कुछ दिनों तनाव पैदा हुआ है। दरअसल स्थानीय अदालत में हिंदू समाज ने याचिका दाखिल करके दावा किया है कि जिस जगह पर जामा मस्जिद है वहां पहले हरिहर मंदिर था, जिसके बाद कोर्ट ने सर्वेक्षण के लिए मान्यता दी है।

सर्वेक्षण के दरम्यान घटनास्थल के पास एकत्रित भीड़ में से कुछ उपद्रवी बाहर आए और उन्होंने पुलिस दल पर पथराव किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस अधीक्षक ने बताया है की ड्रोन, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लोगों की पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें से एक-दो पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव करने वालों और उन्हें उकसाने वालों की पहचान की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बीच पथराव और आगजनी !

नोमानी के खिलाफ शिकायत दर्ज!

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया की पथराव की घटना के सिलसिले में करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जा रही है। पेसिया ने पत्रकारों बताया की उपद्रवियों को सफलता पूर्वक तितर बितर किया गया है। इस हिंसा में अभी तक 3 लोगों की मौत हुई है, इसकी पुष्टि मौके पर मौजूद सीओ अनुज चौधरी ने की है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें