29 C
Mumbai
Friday, May 1, 2026
होमदेश दुनियासरिता मोर एशियाई कुश्ती चैंपियन स्वर्ण विजेता, ओलंपिक खेलने का इंतजार जारी

सरिता मोर एशियाई कुश्ती चैंपियन स्वर्ण विजेता, ओलंपिक खेलने का इंतजार जारी

2014 में सीनियर स्तर पर उन्होंने डेब्यू किया था और अगले वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

Google News Follow

Related

भारतीय महिला कुश्ती में सरिता मोर का नाम काफी लोकप्रिय है। सरिता फ्रीस्टाइल पहलवान हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। सरिता मोर का जन्म 16 अप्रैल 1995 को हरियाणा के सोनीपत जिले में हुआ था। इस जिले से कई पहलवान निकले हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना नाम बनाया है।
इसका प्रभाव सरिता मोर पर भी पड़ा और उन्होंने कुश्ती में अपना करियर बनाने का निश्चय किया। हालांकि बचपन में वह कबड्डी की भी बहुत अच्छी खिलाड़ी थीं, लेकिन कुश्ती के प्रति प्रेम और कड़ी मेहनत ने उन्हें इस खेल में बड़ी सफलता दिलायी।

2014 में सीनियर स्तर पर उन्होंने डेब्यू किया था और अगले वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रसिद्ध फोगाट बहनों और ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक की उपस्थिति के बीच, सरिता मोर को भारतीय महिला कुश्ती में अपनी जगह बनाने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।

सरिता ने ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने की पूरी कोशिश की है, लेकिन अभी तक उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका है। सरिता का पसंदीदा भार वर्ग 59 किग्रा है, जो ओलंपिक में मान्य नहीं है। इसलिए सरिता ने 57 किग्रा में कोशिश की थी, लेकिन टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाने में वह असफल रही थीं।

सरिता मोर की उपलब्धियों पर गौर करें, तो एशियाई चैंपियनशिप 2017 में 22 साल की उम्र में उन्होंने रजत पदक जीता था। इसके बाद, 2020 और 2021 में एशियाई चैंपियनशिप में लगातार स्वर्ण पदक जीते और ओस्लो में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीता।

2022 में, 59 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में विश्व नंबर 1 रैंकिंग हासिल की। इसी साल उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह दिग्गज पहलवान फिलहाल कुश्ती में सक्रिय है। इसके साथ ही वह भारतीय रेलवे में भी कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें-

नोएडा में श्रमिक उपद्रव गिरफ्तारी पर परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाए

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,112फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें