29 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाचीन में एक महीने में दूसरी बड़ी आग, रेस्टोरेंट हादसे में 22...

चीन में एक महीने में दूसरी बड़ी आग, रेस्टोरेंट हादसे में 22 मौतें!

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल देने के लिए 'सभी संभव प्रयास' करने की अपील की।

Google News Follow
चीन के पूर्वोत्तर लियाओनिंग प्रांत के लियाओयांग शहर में मंगलवार दोपहर एक रेस्तरां में भीषण आग लग गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, आग स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:25 बजे एक आवासीय क्षेत्र में स्थित रेस्तरां में लगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल देने के लिए ‘सभी संभव प्रयास’ करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को देश भर में अग्नि सुरक्षा उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया।

यह इस महीने चीन में दूसरी बड़ी आग त्रासदी है। 9 अप्रैल को उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के चेंगडे शहर के लोंगहुआ काउंटी में एक नर्सिंग होम में लगी आग में 20 बुज़ुर्गों की मौत हो गई थी। आग लगने के समय इमारत के अंदर कुल 39 लोग मौजूद थे।

हाल के वर्षों में चीन में कई घातक दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनके लिए प्रायः गैस रिसाव, पुराने बुनियादी ढांचे या खराब सुरक्षा प्रवर्तन को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

पिछले साल मार्च में, हेबेई प्रांत के एक रेस्तरां में गैस रिसाव की वजह से हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए।

सितंबर में, शेन्जेन में एक ऊंची इमारत में गैस से संबंधित एक और विस्फोट में एक व्यक्ति की जान चली गई।

इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर अवैध रूप से संग्रहीत रसायनों, अग्नि निकास की कमी और भवन नियमों उल्लंघन से बढ़ती है। कभी-कभी भ्रष्टाचार और लापरवाही इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार होता है।

इस ताजा घटना में, कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग रसोई में लगी। इससे पता चलता है कि यह खाना पकाने के लिए खुली लपटों के पारंपरिक उपयोग से जुड़ा मामला हो सकता है। जैसे हॉट पॉट जैसे लोकप्रिय भोजन तैयार करना, जहां खाने को सीधे टेबल पर आग की लपटों पर पकाया जाता है।

यह भी पढ़ें-

‘ज्ञान पोस्ट’ के जरिए हर व्यक्ति तक पहुंचेगी शिक्षा – ज्योतिरादित्य सिंधिया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें