31 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियासुरक्षाबलों ने राहुल भट्ट का लिया बदला: तीन आतंकियों को किया ढेर

सुरक्षाबलों ने राहुल भट्ट का लिया बदला: तीन आतंकियों को किया ढेर

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

सुरक्षा बलों को कश्मीर में बड़ी कामयाबी मिली है। दो अलग-अलग मुठभेड में जवानों ने  तीन आतंकियों को मार गिराया है। जवानों और आतंकियों कड़े बीच यह मुठभेड़ कुपवाड़ा और सोपोर में हुई। जिसमें से एक आतंकी पाकिस्तान का बताया जा रहा है। एनकाउंटर में ढेर आतंकियों में से एक कश्मीरी हिन्दू राहुल भट्ट का भी हत्यारा था। जवानों की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

सोपोर में ढेर आतंकी का नाम हंजाला बताया जा रहा है। इसके पास से एके -47और 5 मैगजीन बरामद किया गया। यह पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला था। वहीं, कुपवाड़ा में ढेर दो आतंकी में से भी एक पाकिस्तान का रहने वाला है। इनके पास से भी भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गए है।

कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पिछले दिनों आतंकियों द्वारा मारे गए राहुल भट्ट की हत्या का बदला ले लिया गया। उसकी हत्या में शामिल दो आतंकियों में से एक को मार गिराया गया है ,जबकि दूसरे की अभी तलाश की जा रही है। वही, कलाकार आमरीन भट्ट के दो हत्यारों को भी मार गिराया गया है। जबकि बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या वमन शामिल आतंकियों की पहचान कर ली गई। उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े 

नूपुर शर्मा विवाद: BJP ने प्रवक्ताओं से कहा- संवेदनशील मुद्दों पर बोलने से बचें !   

धमकी के बाद नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, की थी शिकायत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,351फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें