32 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
होमदेश दुनियाबनारस में RSS शाखा में फेंके गए सुतली बम,कई स्वयंसेवक घायल 

बनारस में RSS शाखा में फेंके गए सुतली बम,कई स्वयंसेवक घायल 

Google News Follow

Related

वाराणसी। बनारस में गुरुवार को RSS की लगने वाली शाखा में कई सुतली बम फेंके गए, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना सात बजे हुई। इस दौरान तीन सुतली बम फेंके गए जिसमें से एक फट गया जबकि दो नहीं फ़टे। इस घटना में संघ के स्वयंसेवक विजय जायसवाल घायल हो गए उनके हाथों में छर्रे लगे हैं। इस शाखा में बच्चे भी शामिल थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने सिगरा थाना में इस संबंध में शिकायत की है। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।  स्वयंसेवक संघ की शाखा सुबह 6:15 से 7:15 बजे तक 1 घंटे के लिए लगती है। गुरुवार सुबह 6:49 बजे बाउंड्री के बाहर से सुतली बम फेंका गया, जो कुंड में चला गया। दूसरा सुतली बम करीब 7:00 बजे फेंका गया जो शाखा में शामिल स्वयंसेवकों के बीच में गिरा, उसे लोगों ने कुंड में गिरा दिया।

तीसरा सुतली बम 7:05 बजे स्वयंसेवकों के बीच गिरा और तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका होते हैं यहां भगदड़ की स्थिति बन गई। लोग भागकर बाहर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद लल्लापुरा चौकी पर तहरीर दी गई। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकालकर इस मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जो कोई भी ने सुतली बम फेंका है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,994फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें