27.2 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमदेश दुनियाटीएमसी घोषणा पत्र पर तारकिशोर प्रसाद का तंज, मतदाता नहीं आएंगे झांसे...

टीएमसी घोषणा पत्र पर तारकिशोर प्रसाद का तंज, मतदाता नहीं आएंगे झांसे में!

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने बंगाल के लोगों के साथ जो बर्ताव किया है, उसे जनता भूल नहीं सकती। जनता को अब टीएमसी सरकार नहीं चाहिए।

Google News Follow

Related

बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में टीएमसी के घोषणापत्र पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार ममता बनर्जी के किसी भी झांसे में नहीं आएगी।

कटिहार में आईएएनएस से बातचीत में तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के घोषणापत्र में किए गए विभिन्न वादों के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन बंगाल के लोग ऐसे आश्वासनों से प्रभावित नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने बंगाल के लोगों के साथ जो बर्ताव किया है, उसे जनता भूल नहीं सकती। जनता को अब टीएमसी सरकार नहीं चाहिए।

घुसपैठियों का जिक्र करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ममता बनर्जी ने हमेशा बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल का नागरिक और मतदाता बनाकर चुनाव जीतने प्रयास किया है। यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। भले ही ममता बनर्जी अपने घोषणापत्र में कितने भी दावे-वादे कर लें, इस बार जनता जाग चुकी है और इस बार ममता बनर्जी के झांसे में नहीं आएगी।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि टीएमसी के नेताओं ने समाज के कमजोर वर्गों का दोहन किया है। उनके साथ दुर्व्यवहार किया है, वह किसी से छिपा नहीं है। भले ही टीएमसी तमाम वादे करें, लेकिन झूठे वादे पर जनता कब तक भरोसा करेगी।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से टीएमसी और भाजपा नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है। टीएमसी जहां सत्ता में वापसी करने का दावा कर रही है तो वहीं भाजपा के प्रत्याशी भी अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में टीएमसी के प्रत्याशियों को हराने का दावा कर रहे हैं।

टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में चुनाव से संबंधित घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में उन्होंने दावा किया कि सभी वर्गों को इसमें स्थान दिया गया है। वहीं, इस घोषणापत्र के बीच भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि 4 मई को ममता बनर्जी की विदाई तय है। इसीलिए घोषणा पत्र से मतदाता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

 
यह भी पढ़ें-

यूक्रेनी नागरिकों की हिरासत पर रूस का बयान, दूतावास की भूमिका सवालों में!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,276फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें