29.5 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाबंगाल उपचुनाव में बीजेपी के 20 स्टार प्रचारकों में कई कैबिनेट मंत्री

बंगाल उपचुनाव में बीजेपी के 20 स्टार प्रचारकों में कई कैबिनेट मंत्री

Google News Follow
नई दिल्ली। वेस्ट बंगाल में भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज जहां सीएम ममता बनर्जी ने पर्चा भरा, वहीं उनके खिलाफ बीजेपी ने भी प्रियंका टिबरेवाल को अपना उम्मीदवार बनाकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। अब बीजेपी ने इस उपचुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी की है,जिसमें कई कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। इनमें स्मृति ईरानी, हरदीपपुरी आदि का नाम शामिल है। अब यह साफ हो गया है कि बीजेपी ममता बनर्जी को घेरने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती है।
मालूम हो कि भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव 30 सितम्बर को होगा। जबकि वोटो की गिनती 3 अक्टूबर को होगी। इस बीच जारी की गई लिस्ट में बीजेपी स्टार प्रचारकों में स्मृति ईरानी, हरदीप सिंह पुरी, जॉन बारला, शांतनु ठाकुर और सुभाष सरकार जैसे कैबिनेट मंत्रियों का नाम शामिल है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, विधायक सुवेंदु अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली, स्वप्नदास गुप्ता, लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी, अग्निमित्रा पॉल, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, समिक भट्टाचार्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बंगाल उपचुनाव में मोर्चा संभालते नजर आएंगे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  को कड़ी टक्कर देने के लिए बीजेपी ने भवानीपुर उपचुनाव  में राज्य भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रियंका टिबरेवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रियंका टिबरेवाल हार चुकी हैं।
प्रियंका टिबरेवाल कलकत्ता उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में वकील भी हैं। प्रियंका टिबरेवाल उन याचिकाकर्ताओं में से एक हैं, जिन्होंने राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था। भवानीपुर उपचुनाव के लिए सीएम ममता बनर्जी ने 8 सितंबर से अपना प्रचार अभियान भी शुरू कर चुकी हैं।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें