29.5 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियावर्कआउट वीडियो में दिखीं शमिता शेट्टी, बोलीं- कितना सुकूनदायक है!

वर्कआउट वीडियो में दिखीं शमिता शेट्टी, बोलीं- कितना सुकूनदायक है!

वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और नियमित रूप से अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वह स्ट्रेचिंग करती नजर आ रही हैं।

Google News Follow

शमिता शेट्टी भी अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की तरह फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। वह अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। शमिता का मानना है कि फिट रहना सिर्फ अच्छा दिखने के लिए नहीं, बल्कि अच्छा महसूस करने के लिए भी जरूरी है।

वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और नियमित रूप से अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वह स्ट्रेचिंग करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में शमिता जिम में पर्पल रंग की जिम ड्रेस में स्ट्रेचिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं और उन्होंने बाल खुले रखे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “स्ट्रेचिंग से रीढ़ को आराम मिलता है… यह कितना अच्छा लग रहा है!”

गौरतलब है कि स्ट्रेचिंग शरीर के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इससे मांसपेशियों में लचीलापन आता है और शरीर अधिक फ्लेक्सिबल बनता है। पीठ दर्द का एक बड़ा कारण मांसपेशियों का अकड़ जाना होता है, लेकिन स्ट्रेचिंग से इससे राहत मिलती है। रोज़ाना स्ट्रेचिंग करने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे मांसपेशियों की मरम्मत तेज़ी से होती है और सूजन या दर्द की संभावना कम हो जाती है।

शमिता अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद नियमित रूप से जिम जाती हैं। शायद यही वजह है कि वह आज भी ऊर्जा से भरपूर और फिट नजर आती हैं। उनका कहना है कि वह हेल्दी डाइट लेती हैं और जंक फूड से दूर रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी फिटनेस का प्रदर्शन करते हुए एक चुनौती भी पूरी की, जो ‘बॉल ड्रॉप चैलेंज’ की तरह थी। इसमें प्लेट को छोड़कर उसे तेजी से पकड़ना होता है। इस चैलेंज को पूरा करते हुए शमिता ने लिखा – “मैंने कर दिखाया! चैलेंज एक्सेप्टेड।”

यह भी पढ़ें-

आतंकी रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, पाक सेना का झूठ फिर उजागर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें