29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाबीजेपी के 'प्रसाद'पर भड़के सिब्बल, कांग्रेस हाईकमान को सुना दी ये नसीहत

बीजेपी के ‘प्रसाद’पर भड़के सिब्बल, कांग्रेस हाईकमान को सुना दी ये नसीहत

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश  के पुराने कांग्रेसी जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर हडकंप मचा हुआ है। कांग्रेस के कई नेताओं ने जितिन के बीजेपी में जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने ऐसे विश्वासघात बताया तो कुछ ने पार्टी में सुधार की नसीहत दे डाली है।वहीं, कांग्रेस के सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने हाईकमान से असंतुष्ट नेताओं की बात सुनने की अपील की है। कपिल सिब्बल ने कहा, ‘मुझे भरोसा है कि लीडरशिप को यह मालूम है कि पार्टी में क्या समस्याएं हैं। मुझे उम्मीद है कि लीडरशिप सुन रहा है क्योंकि कुछ भी इसके बिना नहीं बचेगा।’ सिब्बल ने कहा, ‘कोई भी कॉरपोरेट ढांचा बिना एक-दूसरे की सुने नहीं चल सकता है और यही राजनीति में भी है।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक तरह से पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि यदि आप नहीं सुनते हैं तो फिर बुरे दिनों की शुरुआत हो जाती है। उन्होंने जितिन प्रसाद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘जितिन प्रसाद ने जो किया है, मैं उसके खिलाफ नहीं हूं। कुछ ऐसे कारण रहे होंगे, जिन्हें उजागर नहीं किया जा सकता। लेकिन बीजेपी से जुड़ने जैसी बात समझ में नहीं आती। इससे पता चलता है कि हम ‘आया राम गया राम’ से आगे बढ़कर प्रसाद पॉलिटिक्स की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आपको जहां प्रसाद मिले, वही पार्टी जॉइन कर लो।’ कांग्रेस से नाराजगी और खुद के बीजेपी में जाने के सवाल पर कपिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘हम सच्चे कांग्रेसी हैं। मैं अपनी जिंदगी में बीजेपी में जाने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। यहां तक कि मेरा मृत शरीर भी ऐसा नहीं करेगा। ऐसा हो सकता है कि पार्टी लीडरशिप मुझे जाने के लिए कहे तो कांग्रेस छोड़नी पड़ जाए, लेकिन तब भी बीजेपी में नहीं जाऊंगा।’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें