30 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमबॉलीवुडदिल्ली हाईकोर्ट का झटका,सुशांत सिंह राजपूत के पिता की याचिका खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट का झटका,सुशांत सिंह राजपूत के पिता की याचिका खारिज

Google News Follow

मुंबई। दिल्‍ली हाईकोर्ट ने दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह की एक अहम याचिका को खारिज कर दिया है। सुशांत के पिता ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए मांग की थी कि सुशांत की लाइफ पर बनने वाली फिल्‍मों और उसकी जिंदगी पर आधारित विभिन्न प्रस्तावित प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग की थी। न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने राजपूत के पिता की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। फिल्म बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर कथित तौर पर आधारित है और इसी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करके बेटे की लाइफ पर बन रही फिल्‍म या फिर किसी भी अन्‍य फिल्‍म में उसके नाम या उससे मिलते-जुलते पात्रों का इस्‍तेमाल करने पर रोक लगाने की मांग के साथ ‘न्याय: द जस्टिस’, ‘सुसाइड ऑर मर्डर : ए स्टार वाज लॉस्ट’, ‘शशांक’ और एक अनाम फिल्म का भी जिक्र किया था. यह वही फिल्‍में हैं जो सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ पर बन रही हैं। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। रिया को पुलिस हिरासत में लिया गया था। उन्‍हें कई दिनों तक जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें