24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाचांदी के दाम 1,300 रुपए से अधिक कम हुए, सोने की कीमतों...

चांदी के दाम 1,300 रुपए से अधिक कम हुए, सोने की कीमतों में मामूली तेजी! 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 58 रुपए बढ़कर 98,446 रुपए हो गया है, जो कि पहले 98,388 रुपए था।

Google News Follow
सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को मिलाजुला कारोबार हुआ। सोने की कीमतों में 58 रुपए की मामूली तेजी हुई, जबकि चांदी में 1,300 रुपए से अधिक की गिरावट हुई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 58 रुपए बढ़कर 98,446 रुपए हो गया है, जो कि पहले 98,388 रुपए था।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 90,177 रुपए हो गई है, जो कि पहले 90,123 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 73,835 रुपए हो गया है, जो कि पहले 73,791 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमत में 1,358 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद चांदी की कीमत 1,12,984 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,14,342 रुपए प्रति किलो थी।

चांदी की कीमतों में तीन दिनों से गिरावट जारी है। 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 का ऑल-टाइम हाई बनाया था।

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.07 प्रतिशत बढ़कर 97,871 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.03 प्रतिशत घटकर 1,13,014 रुपए थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.17 प्रतिशत घटकर 3,386 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.11 प्रतिशत कम होकर 38.32 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा, पिछले हफ्ते डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते सोने का कारोबार कॉमेक्स में 3,335 डॉलर और एमसीएक्स में 98,050 रुपए के आसपास सकारात्मक लेकिन स्थिर दायरे में रहा।

आने वाला हफ्ता प्रमुख वैश्विक कारकों जैसे अमेरिका के साथ 1 अगस्त की व्यापार समझौते की समयसीमा, और प्रमुख अमेरिकी आर्थिक आंकड़े जैसे गैर-कृषि वेतन, बेरोजगारी दर, जीडीपी, और फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले के कारण काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने की उम्मीद है। इन महत्वपूर्ण घटनाओं के कारण सोने की कीमतों में 97,000 रुपए से 98,650 रुपए के बीच रहने की संभावना है।
 
यह भी पढ़ें-

गौरव गोगोई के बयान पर ललन सिंह का पलटवार, यूपीए में पनपा आतंकवाद​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें