28 C
Mumbai
Monday, July 27, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी की सराहना पर बोलीं सिंधु, बढ़ी मेहनत की प्रेरणा!

पीएम मोदी की सराहना पर बोलीं सिंधु, बढ़ी मेहनत की प्रेरणा!

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सर, आपकी शुभकामनाओं और हौसला बढ़ाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में जापान ओपन का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु की जमकर प्रशंसा की। पीएम मोदी से मिली तारीफ से पीवी सिंधु गदगद नजर आईं। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए उनके शब्दों को अपने लिए कड़ी मेहनत करने की प्ररेणा बताया।

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सर, आपकी शुभकामनाओं और हौसला बढ़ाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। ‘मन की बात’ में आपका मेरा जिक्र करना सचमुच मेरे लिए सम्मान की बात है। आपके शब्द मुझे और ज्यादा मेहनत करने, बेहतरीन काम करने और भारत का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं। आपके लगातार सहयोग और आशीर्वाद के लिए मैं आपकी आभारी हूं।”

पीएम मोदी ने मन की बात में सिंधु का जिक्र करते हुए उन्हें जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंधु की इस उपलब्धि पर देश को गर्व है।

जापान ओपन के खिताबी मुकाबले में सिंधु का प्रदर्शन लाजवाब रहा। उन्होंने अकाने यामागुची को एकतरफा मुकाबले में 21-17, 21-17 से हराते हुए पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट की शुरुआत में संघर्ष करती नजर आईं सिंधु ने फाइनल में अपने शानदार खेल के बूते यामागुची को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया था।

पिछले दो साल में यह सिंधु का पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब भी रहा। इससे पहले सिंधु ने अपना आखिरी बीडब्ल्यूएफ खिताब दिसंबर 2024 में सैयद मोदी टूर्नामेंट के रूप में जीता था। हालांकि, सिंधु को जापान ओपन में किस्मत का भी अच्छा साथ मिला।

प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने विश्व की नंबर 5 खिलाड़ी हान यू को मात दी। वहीं, क्वार्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल में विपक्षी खिलाड़ी के चोटिल होने की वजह से सिंधु को सेमीफाइनल और फाइनल का आसानी से टिकट मिल गया। जापान ओपन का खिताब जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए भी सिंधु को बधाई दी थी। उन्होंने सिंधु की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया था।

यह भी पढ़ें-

एफएसएसएआई की कार्रवाई, एक्सप्रेस में घटिया भोजन बेचने पर जुर्माना लगा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,958फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
323,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें