27 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमदेश दुनियाहरिद्वार धर्म संसद: विवादित भाषणों की जांच करेगी एसआईटी  

हरिद्वार धर्म संसद: विवादित भाषणों की जांच करेगी एसआईटी  

Google News Follow

Related

पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) दिसंबर में उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित की गई धर्म संसद में दिए गए भाषणों की जांच करेगा। गढ़वाल के उप महानिरीक्षक करण सिंह नागन्याल ने रविवार को बताया कि एसआईटी का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी करेंगे।

उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शनिवार को महंत यति नरसिंहानंद और सागर  सिंधु महाराज का नाम भी दर्ज प्राथमिकी में जोड़ा गया था। हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि किस वजह से दोनों लोगों का नाम जोड़ा गया है।

 बता दें कि यह कार्यक्रम 16 दिसंबर से तीन दिनों तक हरिद्वार के वेद निकेतन धाम में आयोजित किया गया था। हरिद्वार सर्कल अधिकारी शेखर सुयाल ने कहा कि गाजियाबाद के डासना मंदिर के पुजारी यती नरसिंहानंद, जो कार्यक्रम के आयोजक थे और सागर सिंधु महाराज का नाम प्राथमिकी में जोड़े गए हैं। इसके पहले प्राथमिकी में वसीम रिजवी उर्फ ​​जितेंद्र त्यागी, साध्वी अन्नपूर्णा, धर्मदास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि पिछले दिनों 100 से अधिक लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम खुला पत्र लिखकर विवादित बयानों पर आपत्ति जताई थी और कार्रवाई  करने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें

महाराज परमहंस मंदिर में 200 से अधिक विदेशी श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

हरियाणा के भिवानी में पहाड़ खिसकने से दो की मौत,CM खट्टर ने जताया दुख  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें