30 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाहरियाणा के भिवानी में पहाड़ खिसकने से दो की मौत,CM खट्टर ने...

हरियाणा के भिवानी में पहाड़ खिसकने से दो की मौत,CM खट्टर ने जताया दुख  

Google News Follow

नए साल में शनिवार को हरियाणा के भिवानी में पहाड़ खिसकने से दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना खनन क्षेत्र डाडम में हुई। बताया जा रहा है कि मलबे में दस गाड़ियों सहित और लोगों के दबने की खबर है। हालांकि इस संबंध कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं, इस घटना के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल मौके पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मलबे में दबने से मौत हुई है लेकिन यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। उन्होंने  बताया कि डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

हालांकि, पहाड़ खिसकने का कारण पट नहीं चल पाया है। वहीं मलबे में पहाड़ तोड़ने वाली कई  मशीने भी दब गई हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री मनोहर  लाल खट्टर ने शोक जताया है।  उन्होंने ट्वीट कर कहा कि डाडम क्षेत्र में हुए हादसे से दुखी हैं। वे तत्काल बचाव अभियान और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा है।

बताया जा रहा खनन का काम शुक्रवार को ही शुरू किया गया और शनिवार को यह हादसा हो गया। यहां बड़े स्तर पर खनन कार्य किया जाता है। ज्यादा प्रदूषण  की वजह से खनन कार्य दो माह से बंद था। एनजीटी ने गुरुवार  को ही खनन कार्य शुरू करने का आदेश दिया था।

ये भी पढ़ें 

वैष्णो मंदिर भगदड़: उच्च स्तरीय जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को मिलेंगे 12 लाख

Welcome

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें