29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमबिजनेसकैलेंडर ही नहीं, नए साल में बैंक के ये नियम भी बदले 

कैलेंडर ही नहीं, नए साल में बैंक के ये नियम भी बदले 

Google News Follow

नए साल में  कैलेंडर ही नहीं बदलने वाला बल्कि बहुत कुछ बदलने वाला है। नए साल में बैंकों के नियमों के अलावा एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड सहित गूगल और अन्य डिजिटल पेमेंट्स बैंकों के नियमों में बदलाव होने हैं। तो आइये जानते हैं कि कहां क्या होगा बदलाव।

एटीएम से पैसा निकालना महंगा होगा। सीमा से अधिक एटीएम यूज करने पर अतिरिक्त चार्ज बैंक लगाएगा। इस संबंध में हर बैंक अपने ग्राहकों को जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं,ऑटो स्टील के दामों में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा फ़ास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स प्रोडक्ट आदि के दाम बढ़ेंगे।
इधर, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने विभिन्न प्रकार के जूतों के लिए जीएसटी दर 12 प्रतिशत कर दिया है। जो पहले पांच फीसदी था। ऑनलाइन सफर पर भी महंगा हो जायेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म से ऑटो बुक करना अब महंगा ही जाएगा। जीएसटी प्रणाली के कर दर में बदलाव किया गया है। उधर, स्विगी और जोमेटो जैसी ई -कामर्स कंपनियां भी नए साल में ग्राहकों का जेब ढीला करने का प्लान बनाया है।
पोस्ट ऑफिस से भी पैसे निकालने पर चार्ज देना होगा। वहीं अब कुछ वेबसाइट या एप आपके  डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल सेव नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं आपके कार्ड से संबंधित कोई जानकारी सेव होगी वह स्वयं डिलीट हो जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको अपने डेबिट या एटीएम के सभी 16 नंबर भरने होंगे। यानी आप जब भी डिजिटल खरीदारी करेंगे तो हर बार आपको संबंधित कार्ड के 16 नंबर भरना जरूरी होगा।
 
ये भी पढ़ें 

ई-कॉमर्स पर आईफा ने उठाए सवाल

निर्मला सीतारमण भारत की सबसे शक्तिशाली महिला 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें