29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में 10 मंत्री, 20 विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव, नियम होंगे कड़े?

महाराष्ट्र में 10 मंत्री, 20 विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव, नियम होंगे कड़े?

Google News Follow

महाराष्ट्र में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार में कई मंत्री और विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि  राज्य के 10 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। वहीं, महाराष्ट्र के एक मंत्री के बयान से लोगों में यह आशंका है कि राज्य में एक बार लॉकडाउन लग सकता है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के मंत्रियों के अलावा 20 विधायक भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इसी तरह कोरोना वायरस के केसों में बढोत्तरी होती रही तो जल्द कोरोना नियमों को और कड़ा किया जा सकता है। बता दें कि राज्य के नगर विकास राज्य मंत्री प्राजक्त तनपुरे, शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, ट्राइबल डेवलपमेंट मंत्री  केसी पाडवी, यशोमति ठाकुर और बालासाहेब थोराट सहित कुल 10 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

वहीं, राज्य के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि कोरोना केस में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके वजह से राज्य में लॉकडाउन लगाया जा सकता है, हालांकि उन्होंने कहा कि इसका निर्णय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे।

शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में  कोरोना वायरस के 22775 नए मामले सामने आये हैं। जबकि 8949 लोग रिकवर हुए हैं।  वहीं 406 लोगों की मौत हुई है। जबकि देशभर में ओमीक्रॉन के 1431 केस मिले हैं।  महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन की संख्या 454 है जबकि दिल्ली में यह संख्या 351 है।  इसमें 488 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।
ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र सरकार ने किया आगाह, इस वेबसाइट की भर्ती से रहें सावधान

दोस्तों से कहो, 31 पर कोई प्लान नहीं

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें