31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य, छात्रों की स्कूलों में लौटती रौनक दिखी!

जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य, छात्रों की स्कूलों में लौटती रौनक दिखी!

करीब 8 दिनों के बाद हमारे स्कूल दोबारा से शुरू हो रहे हैं और हम ऑफ लाइन क्लासेस लेने के लिए स्कूल पहुंचे हैं। छात्रा ने बताया कि 8 दिन बाद स्कूल पहुंचकर काफी खुशी हो रही है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
भारत-पाक के सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य है। जिसे देखते हुए राजौरी, सांबा सहित अन्य इलाकों में स्कूल दोबारा खोल दिए गए हैं। विजयपुर और प्रमंडल जोन के 150 स्कूल खोले गए। गुरुवार को काफी संख्या में छात्र स्कूल पहुंचे। इस दौरान छात्रों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। छात्रों ने पीएम मोदी का आभार जताया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान एक छात्रा कनिका ने बताया कि बीते दिनों सुरक्षा कारणों की वजह से स्कूल बंद थे। पढ़ाई को काफी नुकसान हुआ। हालांकि, घर से ऑनलाइन क्लास ली। लेकिन, जिस तरह से बीते दिनों माहौल रहा, पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई है।

लेकिन, पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने सीजफायर किया। जिसके बाद अब यहां पर स्थिति सामान्य है और करीब 8 दिनों के बाद हमारे स्कूल दोबारा से शुरू हो रहे हैं और हम ऑफलाइन क्लासेज लेने के लिए स्कूल पहुंचे हैं। छात्रा ने बताया कि 8 दिन बाद स्कूल पहुंचकर काफी खुशी हो रही है।

एक अन्य छात्रा ने बताया कि बीते दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल था। जिसकी वजह से हमारे स्कूल 8 दिन तक बंद रहे थे। हमारी क्लासेज ऑनलाइन होने से काफी नुकसान हुआ। नेटवर्क संबंधित कारणों की वजह से अच्छे से क्लासेज नहीं ले पाए हैं।

ऑफ लाइन क्लासेज और ऑनलाइन क्लासेज में काफी अंतर होता है। ऑफ लाइन क्लासेज में हमारा चहुमुखी विकास होता है। हमें खुशी है कि हम आज से ऑफ लाइन क्लासेज लेंगे। छात्रा ने बताया कि अब यहां पर स्थिति सामान्य है।

एक सवाल के जवाब में छात्रा ने कहा कि पाकिस्तान पर हम भरोसा नहीं कर सकते हैं। क्योंकि, सीजफायर के बाद फिर पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन किया गया। पीएम मोदी और हमारी सेना को हम धन्यवाद करना चाहते हैं कि दोबारा से यहां पर स्कूल खुले हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि हालात की लगातार निगरानी की जा रही है और शेष जोनों में भी जल्द स्कूल खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

सिंधु जल संधि पर बौखलाया पाकिस्तान, भारत से मांगा पुनर्विचार​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें