30 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमदेश दुनियाआंध्र प्रदेश के केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, छह की मौत, 13 घायल

आंध्र प्रदेश के केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, छह की मौत, 13 घायल

Google News Follow

Related

आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में पोरस प्रयोगशालाओं में हुए विस्फोट में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए।  घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार पता लगाया जा रहा है कि आग किस वजह से लगी कहीं यह आग शॉर्ट सर्किट या रिएक्टर में विस्फोट के वजह से हुआ है।

बताया जा रहा है कि प्रयोगशाला में हुए विस्फोट के बाद आग लग गई, जिसमें छह लोग की जान चली गई।  जबकि लगभग 13 लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। हादसे के समय ब्लॉक में 30 लोग काम कर रहे थे।

यह हादसा बुधवार देर रात को हुआ। जब गैस रिसाव के कारण विस्फोट हो गया और प्लांट की चौथी यूनिट में आग लग गई। घायलों को नजदीक के एक सरकारी अस्पताल और एक अन्य  अस्पताल में ले जाया गया।मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल देव शर्मा के अनुसार, दुर्घटना के संभावित कारणों के बारे में विवरण एकत्र किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अभी इस बात का पता लगाया जा रहा है कि रिएक्टर में विस्फोट हुआ या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

ये भी पढ़ें 

रोपवे हादसा: PM मोदी ने अभियान में शामिल अधिकारियों को सराहा   

UP: 296 KM का बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तैयार, यूपी को CM योगी तोहफा 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,186फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें