36 C
Mumbai
Monday, March 9, 2026
होमदेश दुनियातो केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश मिलते ही हो जायेगा योगी मंत्रिमंडल का...

तो केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश मिलते ही हो जायेगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

Google News Follow

Related

लखनऊ। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद जल्द ही उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का भी विस्तार होगा। इस संबंध में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 जुलाई को प्रस्तावित वाराणसी दौरा को भी लेकर मंथन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि तय की जाएगी।

जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कालिदास मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर मिले। इस मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की तिथि तय की जाएगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात कर तिथि तय करने की गुजारिश की। बताया जाता है कि शनिवार को सुबह तक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तिथि तय कर दी जाएगी।
13, 14 जुलाई तथा 16 जुलाई में से ही कोई संभावित तिथि होगी। जिस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समय देंगे उसी दिन बैठक होगी।प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला भी जल्द हो जाएगा। सूत्र बताते हैं कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व जैसे ही आदेश देगा मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। वहीं ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 जुलाई को प्रस्तावित वाराणसी कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जुलाई को प्रदेश के नौ नए मेडिकल कालेजों का लोकार्पण करेंगे और उसके बाद प्रदेश में केवल सरकारी मेडिकल कालेजों की संख्या 33 हो जाएगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,031फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें