26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाअसम, मेघालय में बाढ़ से अब तक 31 की मौत

असम, मेघालय में बाढ़ से अब तक 31 की मौत

प्रदेश में इस तरह की रिकार्ड बारिश 60 साल में तीसरी बार होने की बात की जा रही है। बाढ़ के कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बाढ़ पीड़ितों के परिवारों को 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।​

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
असम और मेघालय में पिछले दो दिनों में बाढ़ और भूस्खलन से 31 लोगों की मौत हो गई है। असम के 28 जिलों में बाढ़ से करीब 19 लाख लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुल बाढ़ में से 12 असम और 19 मेघालय में थीं। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला भी भयंकर सूखे का सामना कर रही है। शहर में मात्र​​ छह घंटे में 145 मिमी बारिश हुई।

प्रदेश में इस तरह की रिकार्ड बारिश 60 साल में तीसरी बार होने की बात की जा रही है। बाढ़ के कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बाढ़ पीड़ितों के परिवारों को 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
असम में करीब तीन हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 43 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। असम के होजई जिले में बाढ़ पीड़ितों को ले जा रही एक नाव डूब गई, जिससे तीन बच्चे लापता हो गए और 21 अन्य को बचा लिया गया।
असम सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन में फंसे लोगों के लिए गुवाहाटी और सिलचर के बीच विशेष उड़ानों की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री सरमा ने राज्य में बाढ़ पीड़ितों को 5 लाख रुपये प्रदान करने के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को भी धन्यवाद दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की है|​​ ​वही ​केंद्र सरकार ने भी दिया मदद का वादा​ किया है|
यह भी पढ़ें-

दाऊद गैंग से साध्वी ठाकुर को धमकी भरा फोन, मामला दर्ज 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,346फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें