24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाUP Board Result: ​​​बेटियों ने मारी बाजी,​ ​88 ​प्रतिशत​ ​परीक्षार्थी पास

UP Board Result: ​​​बेटियों ने मारी बाजी,​ ​88 ​प्रतिशत​ ​परीक्षार्थी पास

टॉप टेन की अंक तालिका में कुल 27 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें 19 छात्राएं और आठ छात्र शामिल हैं।

Google News Follow

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार टॉप टेन में जगह बनाने वालों में 70 प्रतिशत बेटियां हैं। वहीं, शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा जमाने वाले चार परीक्षार्थियों में भी दो बेटियां शामिल हैं। कानपुर के प्रिंस पटेल ने 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर नगर की किरन कुशवाहा 97.50 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यूपी शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल का रिजल्ट 88.18 प्रतिशत रहा।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की निदेशक डॉ. सरिता तिवारी के अनुसार इस बार छात्राओं का परिणाम छात्रों के मुकाबले 6.44 प्रतिशत अधिक रहा। टॉप टेन की अंक तालिका में कुल 27 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें 19 छात्राएं और आठ छात्र शामिल हैं।
24 मार्च से 12 अप्रैल तक प्रदेश के 8373 केंद्रों में हुई हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 27,81,645 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 25,20,634 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए 22,22,745 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। परीक्षा में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 फीसदी रहा।
हाईस्कूल परीक्षाफल में जिले के अनुसार परीक्ष परिणाम की बात करें तो गौतमबुद्ध नगर प्रदेश के 75 जिलों में सर्वाधिक 95.58 प्रतिशत परिणाम के साथ सबसे ऊपर रहा। दूसरे स्थान पर इटावा 93.71 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर अमेठी 93.51 प्रतिशत के साथ रहा है। 79.76 प्रतिशत परिणाम के साथ झांसी 75वें स्थान पर रहा।
यह भी पढ़ें-

असम, मेघालय में बाढ़ से अब तक 31 की मौत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें