29.2 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियासौरव गांगुली को मिली 'Z' श्रेणी की सुरक्षा, पश्चिम बंगाल सरकार का...

सौरव गांगुली को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष की सुरक्षा में आठ से 10 पुलिसकर्मी रहेंगे।

Google News Follow

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के सुरक्षा को बढ़ाने का पश्चिम बंगाल सरकार ने फैसला लिया है। इसके साथ ही बंगाल सरकार गांगुली को अब Z श्रेणी की सुरक्षा देगी। इस नए सुरक्षा इंतजाम के तहत पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष की सुरक्षा में आठ से 10 पुलिसकर्मी रहेंगे। प्रशासनिक स्तर पर विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। लेकिन सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला क्यों किया इस बारे में अभी सरकार की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है और ना ही गांगुली की ओर से कोई बयान सामने आया है।

वहीं इससे पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष को पहले ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। इसकी अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार, 16 मई को सरकार ने गांगुली की सुरक्षा को अपग्रेड करने का फैसला किया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई से बंगाल सरकार ने एक अधिकारी ने बताया, ”वीवीआईपी की सुरक्षा खत्म होने के बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक समीक्षा की गई। उसके बाद गांगुली की सुरक्षा को जेड श्रेणी तक बढ़ाने का फैसला किया गया।”

गांगुली फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका में हैं। हालांकि, उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से बाहर हो चुकी है। उसे आज धर्मशाला में पंजाब किंग्स से भिड़ंना है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम अगर पंजाब को आज हरा देती है तो शिखर धवन की टीम भी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

वहीं मंगलवार को राज्य सचिवालय के प्रतिनिधि गांगुली के बेहला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार और स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारी ने कहा गांगुली फिलहाल अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ व्यस्त है। वह  21 मई को कोलकाता लौटेंगे। उसी दिन से उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी।” हमारे देश में वीवीआईपी को पांच श्रेणी के तहत सिक्योरिटी दी जाती है, ये पांच कैटेगरी है Z+, Z, Y+, Y और X श्रेणी।

ये भी देखें 

धीरेन्द्र शास्त्री चटखदार ड्रेस और फैशनेबल पगड़ी क्यों पहनते है?

नया संसद भवन बनकर तैयार, जानें कब हो सकता है उद्घाटन!

लोकसभा के लिए MVA का फॉर्मूला? जयंत पाटिल ने कहा, ‘हम टिकट वितरण…’

MP Conversion: 8 हिंदुओं का ब्रेनवॉश, जाकिर नाइक से निकला ये कनेक्शन

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें