29 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनियाSP नेता इरफ़ान सोलंकी के भाई ने पत्नी को दिया तीन तलाक,...

SP नेता इरफ़ान सोलंकी के भाई ने पत्नी को दिया तीन तलाक, एफआईआर दर्ज  

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के नेता इरफ़ान सोलंकी के भाई फरहान सोलंकी ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। फरहान सोलंकी पर तीन तलाक देने का केस दर्ज किया गया है। यह एफआईआर फरहान सोलंकी की पत्नी अंबरीन सोलंकी ने दर्ज कराई है। उन्होंने फरहान सोलंकी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दूसरी औरत के चक्कर में तलाक दिया है और पांच लाख रूपये कैस की मांग की है।

अंबरीन ने चकेरी के थाना में अपनी शिकायत में कहा है कि फरहान सोलंकी ने उतलाक ससे दहेज़ की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं, तलाक उन्होंने ने दूसरी औरत के चक्कर में दिए हैं। अंबरीन का कहना है कि उन्होंने मुझे घर से भगाना चाहते थे। हालांकि, यह मामला तीन साल पहले का है। अंबरीन का आरोप है कि पुलिस ने विधायक के दबाव में कोई करवाई नहीं की। जब उन्होंने इस संबंध में सीएम योगी से शिकायत की तब जाकर इस संबंध में केस दर्ज किया गया।

अंबरीन ने अपने देवर और देवरानी पर पांच लाख रूपये मांगने और जान से मारने की शिकायत की है। अंबरीन की शिकायत पर देवर और देवरानी को नामजद किया गया। बता दें कि अंबरीन ने 2009 में फरहान सोलंकी से शादी की थी। अंबरीन ने आरोप लगाया कि फरहान सोलंकी ने 2019 में तलाक देकर घर से निकल गया था। जब उसने पुलिस में शिकायत की तो इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अंबरीन का आरोप है कि सीएम योगी और कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें 

कुलगाम​: सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़​ में दो आतंकी ढेर

अयोध्या के निर्मली कुंड चौक इलाके में मिले हैंड ग्रेनेड

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,237फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें