29 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमदेश दुनियागणतंत्र दिवस पर श्रीलंका ने गिरफ्तार किए 34 भारतीय मछुआरें

गणतंत्र दिवस पर श्रीलंका ने गिरफ्तार किए 34 भारतीय मछुआरें

Google News Follow

Related

भारत में एक तरफ 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस पर उत्सव का माहौल था तो दूसरी तरफ 25, 26 के मौकों पर भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।अधिकारियों ने रविवार (26 जनवरी) को बताया दो अलग-अलग घटनाओं में श्रीलंका की नौसेना ने कम से कम 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। इस घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार से इस मामले में ठोस कूटनीतिक कदम उठाने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के धनुषकोडी और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मन्नार जिले के तट पर से मछुआरों की गिरफ्तारी और नौकाएं भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार मछुआरों में से 32 तमिलनाडु और 2 केरल के लोग हैं। श्रीलंका ने मछुआरों पर गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने का आरोप लगाया है।

सीएम स्टालिन ने बताया, हमारे मछुआरों को बार-बार हिरासत में लिए जाने से तटवर्ती क्षेत्र के समुदायों में अपने भविष्य को लेकर चिंता पैदा हो गई है। अब समय आ गया है कि हमारे मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए जाने से रोकने के लिए ठोस कूटनीतिक कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें:
विहिप ने चिंता जताई प्रयागराज ‘बेहद महंगे’ उड़ानों पर, सरकार से हस्तक्षेप की मांग

दलवाई…तुम रहने दो, तुमसें ना हो पाएगा!

बता दें की पिछले ही सप्ताह श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए 41 भारतीय मछुआरों को वापस भेजा गया था। इससे पहले 13 जनवरी को भी 8 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें