31.1 C
Mumbai
Wednesday, June 3, 2026
होमदेश दुनियाश्रीलंकाई संसद अध्यक्ष ने कहा भारत ने वित्तीय संकट के दौरान हमें...

श्रीलंकाई संसद अध्यक्ष ने कहा भारत ने वित्तीय संकट के दौरान हमें बचाया

संसद अध्यक्ष ने कहा श्रीलंका और भारत सांस्कृतिक, राष्ट्रीय और नीतिगत रूप से काफी करीब से जुड़े हैं।

Google News Follow

Related

श्रीलंका सरकार ने इंडियन ट्रेवल कांग्रेस के सदस्यों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की। इस दौरान संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्धने ने आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए भारत को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने वित्तीय संकट के दौरान हमें बचाया। नहीं तो श्रीलंका में एक तरह का नरसंहार होता।

उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका और भारत सांस्कृतिक, राष्ट्रीय और नीतिगत रूप से काफी करीब से जुड़े हैं। इन सबसे बढ़कर भारत श्रीलंका का भरोसेमंद दोस्त रहा है। भारत हमारे ऋणों के पुनर्गठन को 12 साल के लिए बढ़ाने को तैयार है। इतिहास में किसी ने हमारी ऐसी मदद नहीं की और न ही ऐसे मदद की हमने उम्मीद की थी।

अध्यक्ष ने श्रीलंका में भारतीय राजदूत गोपाल बागले का जिक्र करते हुए कहा कि आपके राजदूत हमारे बहुत करीबी दोस्त हैं। हमें उनसे प्यार है। हम उनका सम्मान करते हैं। सिंह और सिंघे की बीच समानता के बारे में उन्होंने कहा कि इससे यह समझ आता है कि हम आनुवंशिक रूप से भारत से जु़ड़े हैं।

तारीफ करते हुए संसद अध्यक्ष ने कहा कि भारत हमारे लिए कोई नया देश नहीं है। यह हमारे देश के लोकाचार का हिस्सा है। हमारे जीवन का हिस्सा है। हमारे दिल का हिस्सा है। हम यहां आपका स्वागत करने, आपका सम्मान करने के लिए यहां आए हैं। हम बिना किसी झिझक के भारत के साथ जुड़ सकते हैं। बता दें कि बता दें, पिछले आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत ने नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत कई क्रेडिट लाइनों और मुद्रा समर्थन के माध्यम से 4 बिलियन अमरीकी डालर की बहु-आयामी सहायता प्रदान की थी।

ये भी देखें 

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का बड़ा बयान, कहा चीन से बातचीत के लिए हमेशा तैयार

सीएम दफ्तर पहुंची PCS ज्योति मौर्य, नियुक्ति विभाग ने की मामले की जांच

PM मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में 6100 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखी

Bharat jodo yatra-2: कभी ब्राह्मण, कभी मैकेनिक, तो कभी किसान राहुल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें