30 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमदेश दुनियागर्मियों की टैनिंग नहीं करेगी परेशान, घर पर बनाए ये प्राकृतिक उबटन!

गर्मियों की टैनिंग नहीं करेगी परेशान, घर पर बनाए ये प्राकृतिक उबटन!

ऐसे में आयुर्वेद में एक ऐसे उबटन का जिक्र किया गया है, जो न सिर्फ गर्मियों में टैनिंग से राहत देगा, बल्कि चेहरे पर निखार भी लाएगा। पहले यह जानते हैं कि टैनिंग क्यों होती है।

Google News Follow

Related

गर्मियों की शुरुआत के साथ टैनिंग की परेशानी का डर सबको सताने लगता है। तेज चिलचिलाती धूप में चेहरे, पैर, गर्दन और हाथ पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है।

त्वचा न सिर्फ गहरे रंग की हो जाती है, बल्कि गर्मी और पसीने की वजह से चेहरे पर दाने भी निकलने लगते हैं। ऐसे में आयुर्वेद में एक ऐसे उबटन का जिक्र किया गया है, जो न सिर्फ गर्मियों में टैनिंग से राहत देगा, बल्कि चेहरे पर निखार भी लाएगा। पहले यह जानते हैं कि टैनिंग क्यों होती है।

टैनिंग गर्मियों में होने वाली आम समस्या है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो जाता है। धूप की लगातार पड़ने वाली किरणों से बचने के लिए त्वचा मेलेनिन नाम का हॉर्मोन बनाती है, और समय के साथ रंग असमान हो जाता है। अगर सही देखभाल की जाए तो टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता है।

टैनिंग हटाने के लिए केवल अस्थायी निखार पर्याप्त नहीं होता। त्वचा को वास्तव में संतुलन और पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे में आयुर्वेद में त्वचा को ठीक करने के लिए कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक है प्राकृतिक उबटन।

प्राकृतिक उबटन को बनाना भी आसान है। इसके लिए संतरे के छिलके का पाउडर, थोड़ी मात्रा में केसर, मुलेठी पाउडर और चंदन पाउडर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अगर पेस्ट गाढ़ा लगता है तो गुलाब जल या कच्चा दूध भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

इस प्राकृतिक उबटन में मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को साफ करने की क्षमता होती है। यह रंग में समानता लाने में भी मदद करता है और त्वचा को गहराई से पोषण देता है। मुलेठी मेलेनिन को संतुलित करता है और केसर त्वचा के रंग को उजला करने में भी मदद करता है।

वहीं मिश्रण में मौजूद एलोवेरा त्वचा को गर्मी से राहत देता है और त्वचा की जलन को कम करके गहराई से ठंडक देता है। संतरे के छिलके के पाउडर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो त्वचा की नई कोशिकाओं को बनाने में मददगार है। यह स्किन को निखारने में भी सहायक है।
यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,199फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें