29.3 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमदेश दुनियासुप्रीम कोर्ट के चार जज कोरोना संक्रमित 

सुप्रीम कोर्ट के चार जज कोरोना संक्रमित 

Google News Follow

देश में लगातार कोरोना के केसों में इजाफा हो रहा है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के भी चार जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भी दो जज कोरोना पॉजिटिव हो चुके है।साथ बताया जा रहा है कि रजिस्ट्री विभाग के भी लगभग 150 कर्मचारी संक्रमित हैं या खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। संसद भवन के भी 400 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके है। वही रविवार को देशभर में 159632 नए केस सामने आये हैं।

खबरों में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के दो जज गुरुवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद दो और जज कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं जब रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारियों का कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया तो लगभग 150 कर्मचारी कोविड वायरस से संक्रमित पाए गए या क्वारंटीन हैं। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने सभी न्यायाधीशों को अपने आवास से डिजिटल सुनवाई के आदेश दिए हैं।  बताया जा रहा है कि इस दौरान जरुरी मामलों का ही निपटारा किया जायेगा।

दूसरी तरफ संसद के भी लगभग 400 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि रविवार को 159632 नए केस सामने आये हैं.वहीं 40863 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं.जबकि 24 घंटे में 327 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें 

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव: यहां देखें किस राज्य में कब-कब होगा मतदान 

7 चरणों में होगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, 10 मार्च को आएगा परिणाम 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें