28.3 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमराजनीति5 राज्यों में विधानसभा चुनाव: यहां देखें किस राज्य में कब-कब होगा...

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव: यहां देखें किस राज्य में कब-कब होगा मतदान 

Google News Follow

दुनिया भर में कोरोना महामारी फैली हुई है।  इस बीच भारत में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल चुनाव आयोग ने शनिवार को फूंक दिया। कई राज्यों में कोरोना के केसों को देखते हुए लॉक डाउन लगाने की पैरवी की जा रही है।

आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। इन पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए पहले दौर की वोटिंग 10 फरवरी से शुरू होगी और 7 मार्च को खत्म होगा । यह महासंग्राम पूरे 28 दिनों तक चलेगा। जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। हालांकि चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया सभी दलों को चुनाव प्रचार डिजिटल तरीके से करना होगा। इस दौरान कोई रोड शो ,बाइक रैली साईकिल रैली का आयोजन न करें। आयोग ने कहा कि समीक्षा के बाद प्रचार में छूट देने का फैसला किया जाएगा।

यूपी में पहला चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा 14 ,तीसरा 20, चौथा 23, पांचवां 27, 3 मार्च को छटवां और सातवां सात मार्च को होगा। जबकि पंजाब और उत्तराखंड में और गोवा में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। वहीं मणिपुर में दो चरणों में मतदान कराने की घोषणा चुनाव आयोग ने की है। जो 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के मतदानों की गणना 10 मार्च को होगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 403 सीटों, पंजाब में 117 सीटों, उत्तराखंड में 70 सीटों और मणिपुर में 60 सीटों और गोवा में 40 सीटों पर चुनाव होने हैं। इस चुनाव में लगभग 18 करोड़ मतदाता अपनी मताधिकार का उपयोग करेंगे।  जिसमें 8 करोड़ से अधिक महिला मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें 

7 चरणों में होगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, 10 मार्च को आएगा परिणाम 

CM योगी अयोध्या से लड़ सकते हैं चुनाव!, कार्यालय के लिए हो रही तैयारी 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें