29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियासूरत के व्यापारियों ने मोदी सरकार के 11 सालों के नेतृत्व की...

सूरत के व्यापारियों ने मोदी सरकार के 11 सालों के नेतृत्व की तारीफ की!

बैंक कर्मी परीक्षित पटेल ने कहा, "पीएम मोदी का 11 साल बेमिसाल रहा। उन्होंने देश में बहुत अच्छा परिवर्तन लाया। उनके कारण विदेश में भारत का अच्छा नाम हुआ।"

Google News Follow
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 11 साल पूरे हो गए। गुजरात के सूरत के व्यापारियों ने पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। सूरत के व्यापारियों का मानना है कि प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की इन 11 साल की अनेकों उपलब्धियां रही हैं।
आम लोगों से लेकर कारोबारी तक, हर किसी ने पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा है। विशेष रूप से धारा 370 को हटाने और वक्फ बोर्ड जैसे जटिल मुद्दों का निराकरण मोदी सरकार की उपलब्धि रही है।

वहीं, जीएसटी, टैक्स में रियायत और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान पोषित आतंकवाद पर कड़े प्रहार की भी व्यापारियों ने जमकर तारीफ की।

सूरत के ऑटोमोबाइल कारोबारी नरेंद्र मिश्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी जब से केंद्र में आए हैं, उन्होंने आम जनता और व्यापारियों का बहुत ध्यान रखा। मैं उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि जीएसटी को मानता हूं। जीएसटी से व्यापार में पारदर्शिता आई और पूरे भारत में अपने बिजनेस को बढ़ाया जा सका है। वहीं अगर अन्य उपलब्धियों की बात करें तो अब लोग सरकार को पहचानने लगे हैं, उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी मिल रही है।”

सोशल वर्कर धर्मेश गामी ने कहा, “नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने, तब से देश के सभी राज्यों में चौतरफा विकास हो रहा है। अगर बड़ी बात करें तो हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की जो सफलता देखी गई है और भारतीय सेना ने जो विजय गाथा रची है, वो अद्भुत है। पाकिस्तान जहां पर बार-बार हमें परेशान करता था, वो अब चुप हो गया है। तीन तलाक, वक्फ बोर्ड संशोधन और राम मंदिर निर्माण उनके महत्वपूर्ण काम हैं।”

दुकानदार नंदू माहेश्वरी ने बताया, “पीएम मोदी और उनकी सरकार को 11 साल पूरे होने पर बहुत-बहुत बधाई। उनका कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल है। चाहे जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना, कोरोना काल में सही प्रबंधन या फिर अभी हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता।”

बैंक कर्मी परीक्षित पटेल ने कहा, “पीएम मोदी का 11 साल बेमिसाल रहा। उन्होंने देश में बहुत अच्छा परिवर्तन लाया। उनके कारण विदेश में भारत का अच्छा नाम हुआ।”

कारोबारी रंजीत मिश्रा ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, “उन्होंने दुनिया में भारत के नाम को ऊंचा किया। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मन को करारा जवाब दिया गया है। टैक्स में लोअर क्लास को फायदा पहुंचा है। योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच पा रहा है, पहले ऐसा नहीं था। मेरी यही प्रार्थना है कि आगामी 10 साल केंद्र में पीएम मोदी और रहें।”

यह भी पढ़ें-

मोदी सरकार की 11वीं वर्षगांठ पर पद्म विभूषितों ने गिनाईं उपलब्धियां!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें